pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

डोईवाला जूनियर हाई स्कूल के बाहर मिली लाश

डोईवाला में आज जूनियर हाई स्कूल के बाहर एक लाश मिली है.
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज़ से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

देहरादून : डोईवाला में आज जूनियर हाई स्कूल के बाहर एक लाश मिली है प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला में रेलवे स्टेशन के सामने जूनियर हाई स्कूल के पास एक व्यक्ति पड़ा हुआ मिला.

स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पुलिस ने पहुँचकर उस व्यक्ति की जाँच की लेकिन तब तक उस व्यक्ति की मौत हो चुकी थी.

मौके पर रहे स्थानीय व्यक्ति के अनुसार उस व्यक्ति के कपड़ो और पैरो पर तारकोल लगा हुआ था और उसकी पीठ पर रगडन के निशान थे.

वह व्यक्ति वेशभूषा से मजदूर लग रहा था.

पुलिस के अनुसार उस मृत व्यक्ति के पास से तलाशी में कुछ भी दस्तावेज नहीं मिले है.

अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button
пинап