मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ का निधन,सीएम धामी ने जताया शोक
Chief Minister Yogi Adityanath's mother passes away; CM Dhami expresses grief.
देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी का आज निधन हो गया है.
उनका नाम सावित्री देवी था.
वह उत्तराखंड के पौड़ी जिले की रहने वाली है.
उनकी आयु लगभग 91 वर्ष की थी.
उनके निधन पर देश के तमाम नेताओं ने शोक जताया और श्रद्धांजलि व्यक्त की.
सीएम धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि माँ का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है।
माँ का निधन परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिजनों के साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।





