pinko казино
CrimeDehradunNationalPoliticsUttarakhand

कंगना रनौत का “करवा चौथ” पर कथित फर्जी वीडियो वायरल मामले में देहरादून में मुकदमा दर्ज

Case registered in Dehradun regarding the viral video of Kangana Ranaut, which is allegedly fake, concerning "Karwa Chauth."

देहरादून,16 नवंबर 2026 : महिला सांसद KANGANA RANAUT के पुराने धार्मिक अनुष्ठान के वीडियो को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पूरी तरह से गलत और भ्रामक दावों के साथ वायरल किया जा रहा था।

इस मामले में भाजपा नेत्री की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब उन तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है जिन्होंने इस षड्यंत्र को रचा था।

Kangana Ranaut Viral Video

मामला और शिकायत

दिनांक 16 नवंबर 2026 को भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री सुश्री नेहा शर्मा ने थाना राजपुर में एक लिखित तहरीर दी।

उन्होंने पुलिस को बताया कि देश की एक जानी-मानी महिला सांसद Kangana Ranaut के पुराने वीडियो का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह पुराना वीडियो राजस्थान के जोधपुर स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर, श्री चामुंडा मंदिर और गजानन महाराज मंदिर का है।

सांसद कंगना रनौत ने इन प्राचीन मंदिरों में जाकर पूरी श्रद्धा के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की थी।

Kangana Ranaut Viral Video

भ्रामक और झूठे दावे

शरारती तत्वों ने सांसद के इस पुराने और पवित्र धार्मिक वीडियो के साथ भारी छेड़छाड़ की है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ पूरी तरह से झूठे कैप्शन, भ्रामक पोस्ट, रील्स और आपत्तिजनक टिप्पणियां जोड़ी जा रही हैं।

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 29 अक्टूबर 2026 का है

और सांसद ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था।

इस तरह की मनगढ़ंत बातें फैलाकर समाज में गलत संदेश देने और एक पवित्र धार्मिक परंपरा का उपहास उड़ाने का घिनौना प्रयास किया गया है।Kangana Ranaut Viral Video

आपराधिक षड्यंत्र और भावनाएँ

इस तरह के झूठे वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अनगिनत अज्ञात आईडी के जरिए तेजी से प्रसारित किया जा रहा है।

यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है

ताकि किसी महिला राजनेता की सामाजिक प्रतिष्ठा और गरिमा को सीधे तौर पर ठेस पहुँचाई जा सके।

वीडियो के जरिए धार्मिक स्थलों की गरिमा को भी ठेस पहुँचाई जा रही है

जिससे आम जनता और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। Kangana Ranaut Viral Video

पुलिस की सख्त कार्रवाई

इस तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में तुरंत प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में वादिनी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना राजपुर पर मु०अ०सं०- 275/26, धारा 66(C)/66(D) आईटी एक्ट व धारा – 196(1)/196(2)/299/3(5)/318(4)/336(3)/340(2)/352/ 353(2)/ 353(3)/356(1)/356(2)/61(2)/ 79 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रकरण की बेहद गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने इसकी जांच का जिम्मा डालनवाला के प्रभारी निरीक्षक को सौंपा है।

वे तकनीकी टीम की मदद से उन सभी सोशल मीडिया खातों और आरोपियों की पहचान करने में जुटे हैं जिन्होंने इस अफवाह को हवा दी थी।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह कड़ा संदेश दिया है कि जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के विरुद्ध बेहद कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Kangana Ranaut Viral Video

Related Articles

Back to top button
пинап