pinko казино
DehradunPoliticsUttarakhand

डोईवाला में व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सौंपा ज्ञापन

Memorandum submitted in Doiwala to safeguard the interests of traders

DEHRADUN : डोईवाला के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है

नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है

एमडीडीए नोटिस के खिलाफ ज्ञापन

नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी से मुलाकात की।

यह प्रतिनिधिमंडल मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा व्यापारियों को भेजे गए नोटिस का विरोध कर रहा था।

अधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

तीस वर्षों से जमे दुकानदारों पर संकट

डोईवाला क्षेत्र में छोटे दुकानदार और व्यापारी पिछले लगभग तीस वर्षों से अपनी आजीविका चला रहे हैं।

एमडीडीए की हालिया कार्रवाई से इन मेहनतकश व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट पैदा हो गया है।

कार्रवाई रोकने की पुरजोर मांग

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से अपील की गई है कि इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप किया जाए।

एमडीडीए की तरफ से की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने के निर्देश दिए जाएं।

इससे वर्षों से दुकानदारी कर रहे व्यापारियों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व वन्यजीव सलाहकार समिति सदस्य दरपान सिंह बोरा , सभासद रविंद्र बेलवाल, सभासद  विनीत राजपूत , सभासद सुरेश सैनी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
пинап