गढ़वाल मंडल के लिए 26 और 27 सितंबर को ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी
Orange and red alerts issued for Garhwal division for September 26 and 27.
देहरादून,25 सितम्बर 2026 : मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के लिए 26 और 27 सितंबर को Orange and Red Alert जारी किया है।
इस अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा को फिलहाल स्थगित न करने का फैसला लिया गया है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मौसम विभाग ने गढ़वाल क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इसे देखते हुए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में मिले फीडबैक के आधार पर यात्रा जारी रखने का निर्णय लिया गया।
यात्रियों को रोकने की व्यवस्था
यदि किसी क्षेत्र में तेज बारिश होती है,
तो यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोका जाएगा।
इसके लिए यात्रा मार्ग पर कई होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें सड़कों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।
सभी संबंधित विभागों को सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की अपील
गढ़वाल आयुक्त ने चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है।
यात्रियों को स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
खराब मौसम की स्थिति में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।









