pinko казино
CrimeDehradunNationalUttarakhand

नीट काउन्सलिंग फर्जीवाड़े पर मुख्यमंत्री की कड़ी कार्रवाई

Chief Minister takes strict action over NEET counselling fraud.

देहरादून,19 सितम्बर 2026 : नीट यू०जी० 2026 की उत्तराखण्ड राज्य केन्द्रीयकृत काउन्सिलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों की शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जांच की और इस मामले में शामिल सभी 8 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त कर दिए गए हैं।

इसके साथ ही इन अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया को भी पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है।

बढ़ा जांच का दायराऔर कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए राज्य में सभी तरह की आरक्षित श्रेणी का लाभ लेने वाले प्रमाणपत्रों की जांच का निर्णय लिया है।

प्रमाणपत्रों के सत्यापन के दौरान यदि कोई फर्जी पाया जाता है,

तो दोषियों और जारी करने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य छात्रों द्वारा अलग-अलग आरक्षित श्रेणियों में कूटरचित प्रमाणपत्रों का प्रयोग करने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन स्तर पर जांच जारी है।

नकल के बाद अब फर्जी प्रमाणपत्रों पर कड़ा प्रहार

प्रदेश सरकार सख्त नकल विरोधी कानून के जरिए भर्ती परीक्षाओं में नकल के चोर दरवाजों को पहले ही बंद कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए प्रवेश का अपराध भी नकल जितना ही संगीन है,

इसलिए सरकार किसी योग्य अभ्यर्थी का अहित नहीं होने देगी।

जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ बिना किसी ढील के अत्यंत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
пинап