pinko казино
Uncategorized

देहरादून के प्रेमनगर में सड़क पर उपद्रव का वीडियो वायरल,महिला समेत 4 गिरफ्तार

Video of a street disturbance in Dehradun's Premnagar goes viral; 4 arrested, including a woman.

 

देहरादून,4 सितम्बर 2026 : प्रेमनगर के केहरी गांव में दो पक्षों के बीच सार्वजनिक स्थान पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

एसएसपी देहरादून ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए हुड़दंगियों के खिलाफ तत्काल कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रेमनगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की।

पुरानी रंजिश के चलते 3 सितंबर की रात फालूदा ठेले के पास दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई हुई थी।

लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला,

शुरुआती विवाद के कुछ देर बाद हार्डवेयर दुकान के सामने दोनों पक्षों के लोग दोबारा आपस में भिड़ गए।

महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

घटना के बाद कोई भी पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचा, बल्कि सीधे अस्पताल इलाज कराने चला गया।

शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उपनिरीक्षक प्रधुमन सिंह नेगी की तहरीर पर पुलिस खुद वादी बनी।

BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ BNS की धारा 191(2), 115(2), 351 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य दो घायल अभियुक्तों नवीन कुमार और रितिक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग और शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- सुशील कुमार पुत्र स्व० श्री रामस्वरूप निवासी केहरी गॉव, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 53 वर्ष

2- सुमित कुमार पुत्र श्री सुशील कुमार निवासी केहरी गॉव, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 31 वर्ष

3- श्रीमती सुमन पत्नी श्री गुलाब सिंह निवासी केहरी गॉव, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 44 वर्ष

4- श्रीमती सुषमा पत्नी स्व0 श्री भगवान सिह निवासी केहरी गॉव, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 50 वर्ष

Related Articles

Back to top button
пинап