डोईवाला: सावन सेलिब्रेशन में गूंजेंगे मीना राणा और हेमा नेगी करासी के सुर
Doiwala: Melodious voices of Meena Rana and Hema Negi Karasi to resonate at the Sawan celebration.
Dehradun : मातृशक्ति अठूरवाला की ओर से 9 अगस्त (रविवार) को गणपति गार्डन, भानियावाला में ‘सावन सेलिब्रेशन–2026‘ का भव्य आयोजन होने जा रहा है.
दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
ये रहेंगे प्रमुख आकर्षण
उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका मीना राणा और जागर सम्राज्ञी हेमा नेगी करासी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी.
आयोजन में ‘
सावन क्वीन–2026′,
मेहंदी प्रतियोगिता,
पारंपरिक झुमैला नृत्य,
गढ़वाली कविता पाठ और महिलाओं व किशोरियों के लिए कई मनोरंजक गेम्स आयोजित किए जाएंगे.
मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला मुख्य अतिथि, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी (नंदू प्रधान) के रूप में शिरकत करेंगे.
कार्यक्रम संयोजक डॉ. ममता कुंवर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मंच देना तथा नई पीढ़ी को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति से जोड़ना है
कार्यक्रम विवरण
स्थान: गणपति गार्डन, भानियावाला
दिनांक व समय: 9 अगस्त 2026 (रविवार), अपराह्न 02:30 बजे से





