pinko казино
DehradunUttarakhand

देहरादून ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति: 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का DM ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Relief from Dehradun Traffic Jams: DM Inspects 12 km Greenfield Bypass, Issues Strict Instructions

देहरादून, 06 अगस्त, 2026:- दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ने वाली 12 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड फोर-लेन बाईपास परियोजना का जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया

निरीक्षण के दौरान DM ने एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और सुरक्षा व गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के कड़े निर्देश दिए

₹716 करोड़ की लागत, अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

लगभग ₹716 करोड़ की लागत से बन रही यह महत्वाकांक्षी परियोजना झाझरा से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 (न्यू पांवटा साहिब/बल्लूपुर खंड) को जोड़ते हुए आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ेगी, इसके अप्रैल 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है

परियोजना के शुरू होते ही भारी और पारगमन (ट्रांजिट) ट्रैफिक शहर के बाहर ही डायवर्ट हो जाएगा, जिससे देहरादून वासियों को रोज-रोज के भीषण ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी

काम में लापरवाही और देरी बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी इस परियोजना में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा, उन्होंने कार्यस्थलों पर पर्याप्त मशीनरी, श्रमिक और संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए

  • गुणवत्ता और सुरक्षा: निर्माण कार्य तय तकनीकी मानकों के अनुसार ही हों और कार्यस्थलों पर प्रॉपर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक व ट्रैफिक मैनेजमेंट लागू रहे ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो

  • त्वरित समाधान: भूमि, तकनीकी या प्रशासनिक स्तर की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए ताकि काम बिना रुकावट चलता रहे

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
пинап