भानियावाला में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 41 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
41 blood donors donated blood at the voluntary blood donation camp organized in Bhaniyawala

भानियावाला,5 अगस्त 2026:-एक मदद ब्लड ग्रुप समिति, डोईवाला के तत्वावधान में उत्तरांचल इंटरप्राइजेज, भानियावाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया जहां 41 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा की मिसाल पेश की
शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और सभासद ईश्वर रौथान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की
समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने बताया कि सचिव आसिफ हसन और सह सचिव अब्दुल माजीद अंसारी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इस शिविर का आयोजन किया गया
उन्होंने कहा कि जन्मदिन को उत्सव तक सीमित न रखकर मानव सेवा से जोड़ना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है उन्होंने सभी सहयोगियों और रक्तवीरों का आभार जताया
शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया इस दौरान सहादाब हसन, कमाल अहमद, सहबान, आरिफ, मुकेश, मोहम्मद राजा लखेड़ा, वसीम अहमद, आसिफ, फुरकान, अहमद राजा, अनस, अरमान, मेहरबान, साहा, सागर सिंह, परशांत, इमरान, नसीम अहमद, अब्दुल माजिद अंसारी, परवेज अली, शुभम काम्बोज, परवेज, पारस, मोहम्मद उमर और साहिल अली समेत कई युवाओं ने रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया






