उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी देहरादून से गिरफ्तार
Accused who threatened to blow up all police stations in Uttarakhand arrested from Dehradun.

देहरादून : उत्तराखण्ड के सभी पुलिस थानों को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी देने वाले शातिर अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
आरोपी ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस धमकीभरी पोस्ट को व्यापक रूप से प्रसारित किया था,
जिससे आम जनता में भय और सनसनी फैल गई थी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है
क्या था पूरा मामला ?
बीती 21 जून को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग कर सोशल मीडिया पर उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी
यह पोस्ट इंस्टाग्राम आईडी https//www-instagram-com/jaspreet-devil (Private/Locked Account) तथा
(https//Û-com/uknewspage/status/20686005665369929581&46) एंव
फेसबुक पेज पर India Insder Update की पोस्ट डिलीट Indiainsidernewafb) के जरिए तेजी से प्रसारित की गई थी.
इस घटना से लोक शांति भंग होने और सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया था
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर देहरादून में मुकदमा अपराध संख्या-222/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 353 और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एक्ट की धारा 66एफ के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था.
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया
टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, डिजिटल फुटप्रिंट्स, तकनीकी सर्विलांस और साइबर विश्लेषण के जरिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया।
कड़े प्रयासों और सटीक तकनीकी लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने 28 जून 2026 को
जसप्रीत सिंह पुत्र स्व. जोगिन्द्र सिंह को कोतवाली नगर क्षेत्र के भूसा स्टोर के पास वाली गली से गिरफ्तार कर लिया
पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस पूछताछ में जसप्रीत सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व जनपद चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय युवकों और निहंग सिखों के बीच एक विवाद हुआ था
इसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई से वह बेहद आक्रोशित था
सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी रील्स देखने के बाद उसने उत्तराखण्ड पुलिस को चुनौती देने और लोगों में खौफ पैदा करने की साजिश रची
इसी उद्देश्य से उसने 25 जून 2026 को अपनी इंस्टाग्राम आईडी “Jaspreet-devil” से टिप्पणी करते हुए उत्तराखण्ड के सभी थानों में बम विस्फोट करने की धमकी भरी पोस्ट शेयर की थी.
डिजिटल साक्ष्य बरामद
पुलिस ने अभियुक्त के पास से वह मोबाइल फोन बरामद कर लिया है,
जिसका इस्तेमाल उसने धमकीभरी पोस्ट को सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए किया था
पुलिस बरामद मोबाइल सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विधिक परीक्षण (फॉरेंसिक जांच) करा रही है
आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है
नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
जसप्रीत सिंह पुत्र स्व. जोगिन्द्र सिंह
निवासी- 9619/6, कोतवाली बाजार सराय, थाना कोतवाली नगर, जिला अम्बाला, हरियाणा, उम्र- 26 वर्ष।
बरामदगी
1-मोबाइल फोन(सोशल मीडिया में धमकी सदेंश प्रचारित/प्रसारित करने में प्रयुक्त)
अपील
देहरादून पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।
किसी भी प्रकार की भ्रामक, धमकीपूर्ण अथवा आतंक फैलाने वाली पोस्ट अथवा टिप्पणी करना गंभीर दंडनीय अपराध है।
सोशल मीडिया पर की गई प्रत्येक गतिविधि का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है
तथा उत्तराखण्ड पुलिस की आधुनिक तकनीकी एवं साइबर जांच प्रणाली के माध्यम से
ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है








