pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

डोईवाला: शराब की दुकान में चोरी करने वाला चोर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Doiwala: Police arrest thief who committed burglary at a liquor shop.

देहरादून : भानियावाला में एक अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी करने वाले चोर को डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।

क्या है पूरा मामला ?

बीती 26 जून 2026 को मालदेवता (थाना रायपुर) निवासी गणेश सिंह पुत्र गारी शंकर ने कोतवाली डोईवाला में एक प्रार्थना पत्र दिया था

उन्होंने बताया कि 24 जून 2026 की रात अज्ञात चोरों ने भानियावाला स्थित उनकी अंग्रेजी शराब की दुकान से अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतलें चोरी कर ली हैं,

तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोतवाली डोईवाला में मु0अ0स0 194/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की,

पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

पुलिस ने 28 जून 2026 को भानियावाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त अजय कुमार पुत्र श्यामलाल को भानियावाला फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया,

चोरी की 6 बोतलें बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है।

पूछताछ में आरोपी अजय कुमार ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह गंभीर रूप से नशे का आदि है

अपनी इसी लत और नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए उसने दुकान में चोरी की थी।

उसने यह भी बताया कि चोरी की गई बोतलों में से कुछ वह पी चुका था और कुछ बोतलें इस दौरान टूट गई थीं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

अजय कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र- 30 वर्ष

बरामदगी
01- THE GLENLIVET SINGLE MALT SCOTCH WHISKY – 05 बोतल
02- OAKEN GLOW – 01 बोतल

पुलिस टीम:
01- उ0नि0 चिन्तामणि मैठानी
02- का0 अखिलेश कुमार
03- का0 सचिन राणा

Related Articles

Back to top button
пинап