जागृति वेलफेयर सोसाइटी का “थैंक यू ट्रैफिक पुलिस” अभियान संपन्न
Jagriti Welfare Society's "Thank You Traffic Police" campaign concludes.
देहरादून,24 जून 2026 : जागृति वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज “थैंक यू ट्रैफिक पुलिस” अभियान का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का संयोजन प्रदीप कथूरिया ने किया।
यह अभियान दिलराम चौक से प्रारंभ होकर बहल चौक, क्वालिटी चौक, तहसील चौक होते हुए द्वारका स्टोर तक संपन्न हुआ।
पुलिस कर्मियों को भेंट किए गए गिफ्ट हैम्पर
इस सेवा कार्य में अविनंदा, अधीर मुखर्जी, प्रदीप कथूरिया, राजकुमार सचदेवा, अमन छेत्री एवं समायरा चावला ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सहभागिता की।
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सम्मानपूर्वक गिफ्ट हैम्पर भेंट किए गए।
पुलिस कर्मियों ने जागृति वेलफेयर सोसाइटी के इस सेवा एवं सम्मान के प्रयास की हृदय से सराहना की।
क्या कहा अविनंदा ने ?
“ट्रैफिक पुलिस कर्मी दिन-रात यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में जुटे रहते हैं।
उनकी इस मेहनत को सलाम करने के लिए हमने यह अभियान चलाया।
समाज को इन्हीं पुलिस कर्मियों के योगदान को पहचानना चाहिए।
हम सभी को इनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए।”
क्या कहा प्रदीप कथूरिया ने ?
कार्यक्रम संयोजक प्रदीप कथूरिया ने कहा –
“इस पुनीत कार्य में अपना अमूल्य समय, सहयोग और स्नेह देने वाले सभी साथियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
हमारी संस्था सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर है।
हम सभी इसी प्रकार समाज सेवा और मानवता के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ते रहें।”
सभी का रहा सहयोग
इस सेवा कार्य में सभी वॉलंटियर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यातायात पुलिस कर्मियों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज और पुलिस के बीच सकारात्मक संबंध स्थापित करने में सहायक होते हैं।









