pinko казино
DehradunNationalSports

निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे राजनाथ सिंह और सीएम धामी

Union Defence Minister Rajnath Singh and Chief Minister Pushkar Singh Dhami paid tribute to the late Jaspal Rana.

 

देहरादून,24 जून 2026 : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami  ने बुधवार को देहरादून के मझौन में देश के प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच पद्मश्री दिवंगत Jaspal Rana के त्रयोदशी संस्कार में शिरकत की।

दोनों नेताओं ने स्वर्गीय जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और देश के खेल जगत में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

म्यूनिख से लौटते समय बिगड़ी थी तबीयत

भारतीय शूटिंग इतिहास के सबसे बड़े नामों में से एक जसपाल राणा थे

49 वर्षीय जसपाल राणा का निधन इसी महीने 11 जून 2026 को हुआ

दिल्ली के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने (Cardiac Arrest) के कारण उनका निधन हुआ था।

मई के अंतिम सप्ताह में जर्मनी में आयोजित ‘आईएसएसएफ वर्ल्ड कप’ ISSF World Cup से भारत लौटते समय उड़ान के दौरान उन्हें सीने में बेचैनी महसूस हुई थी,

जिसे उन्होंने शुरुआत में एसिडिटी समझ लिया था।

भारत पहुंचने पर तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहाँ उनकी हार्ट सर्जरी हुई और स्टेंट डाला गया।

कुछ दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।

उनके आकस्मिक निधन से पूरा खेल जगत और देश स्तब्ध रह गया था।

परिजनों को बंधाया ढाँढस

त्रयोदशी संस्कार के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढाँढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इस बेहद कठिन और दुःख की घड़ी में पूरे परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करें।

एक महान विरासत:

जसपाल राणा ने न सिर्फ बतौर खिलाड़ी एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को ढेरों स्वर्ण पदक दिलाए,

बल्कि कोच के रूप में भी उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर जैसी स्टार निशानेबाज को दो ऐतिहासिक पदक जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

मझौन में आयोजित इस शोक सभा में राजनीति और सामाजिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा, खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी तथा विधायक पंकज सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button
пинап