pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

मसूरी में पिस्टलनुमा गैस लाइटर हवा में लहराया,पुलिस कार्रवाई में फॉर्च्यूनर सीज

Pistol-shaped gas lighter brandished in Mussoorie; Fortuner seized during police action.

देहरादून, 20 जून 2026 — मसूरी-धनोल्टी रोड पर हवा में पिस्टल लहराने वाले एक शातिर वाहन चालक की ‘खुमारी’ दून पुलिस ने उतार दी।

पुलिस ने न केवल उक्त व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की, बल्कि उसकी शान-शौकत की प्रतीक फार्च्यूनर कार को भी मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत सीज कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश

गौरतलब है कि एसएसपी देहरादून ने यातायात नियमों का उल्लंघन तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे ।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

कंट्रोल रूम से मिली सूचना

इसी क्रम में दिनांक 20 जून 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम को एक अहम सूचना मिली

जिसमें बताया गया कि मसूरी-धनोल्टी रोड पर एक व्यक्ति अपने वाहन से हवा में पिस्टल लहरा रहा है,

जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए मसूरी कोतवाली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई।

पुलिस टीम ने टिहरी बाईपास स्थित मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर वाहन संख्या UP-14-DR-1000 (सफेद रंग की फार्च्यूनर कार) को रोककर चेकिंग शुरू की।

वाहन चालक ने अपना नाम विक्की गर्ग, निवासी गाजियाबाद बताया।

खुलासा : पिस्टल नहीं, गैस लाइटर निकला

पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ उत्तराखंड घूमने आया है।

हवा में पिस्टल लहराने के मामले में उसने दावा किया कि वाहन में बैठे किसी रिश्तेदार ने वाहन में रखे पिस्टलनुमा गैस लाइटर को ही हवा में लहराया था

उसने यह भी कहा कि शायद किसी पीछे आ रहे वाहन चालक ने इसे पिस्टल समझकर पुलिस में शिकायत कर दी।

पुलिस ने वाहन की बारीकी से तलाशी ली, जिसके दौरान वाहन से पिस्टलनुमा गैस लाइटर बरामद कर लिया गया।

हालांकि, सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत करना कानूनन अपराध माना गया

पुलिस की सख्ती : वैधानिक कार्रवाई और वाहन सीज

पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसकी फार्च्यूनर कार को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत सीज कर दिया।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकतों से आम नागरिकों में डर और असमंजस की स्थिति पैदा होती है,

इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी किसी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हथियार या हथियार जैसी वस्तु के साथ दिखावा या हुडदंग किया जाता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

साथ ही, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल न हों, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button
пинап