pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

ऋषिकेश,काले की ढाल पर हरियाणा के पर्यटकों से मारपीट के दो अभियुक्त गिरफ्तार

Rishikesh: Two Accused Arrested for Assaulting Tourists from Haryana at Kale Ki Dhal

 

देहरादून,22 मई 2026 : उत्तराखंड में पर्यटकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।

ऋषिकेश के ‘काले की ढाल’ क्षेत्र में हरियाणा से आए पर्यटकों के साथ मारपीट करने और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

गलतफहमी के बाद उमड़ी भीड़ ने पर्यटकों को पीटा, गाड़ी भी तोड़ी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 मई 2026 की है।

हरियाणा के कैथल जिले (थाना पुण्ड्री, ग्राम बुच्ची) के रहने वाले सतवीर पुत्र देवा सिंह ने ऋषिकेश कोतवाली में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ हुंडई वेन्यू कार (HR-08-AL-9393) से ऋषिकेश घूमने आए थे

इसी दौरान काले की ढाल क्षेत्र में एक महिला के साथ कुछ गलतफहमी हो गई, जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने कानून को हाथ में लेते हुए पर्यटकों और उनके साथियों के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वादी पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आईं।

इसके साथ ही दबंगों ने पर्यटकों की गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

पर्यटकों के साथ हुई इस बदसलूकी को गंभीरता से लेते हुए ऋषिकेश पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तत्काल मु0अ0सं0 209/2026 पंजीकृत किया।

मामले में नई कानूनी व्यवस्था यानी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है:

धारा 109(1): उकसाना या आपराधिक षड्यंत्र

धारा 191(2): दंगा या बलवा करना

धारा 117(2): गंभीर चोट पहुंचाना

धारा 351(3)/352/324(4): जान से मारने की धमकी, आपराधिक बल का प्रयोग और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना

ट्रक यूनियन पार्किंग से दबोचे गए अभियुक्त

मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए थे।

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने स्थानीय स्तर पर सुरागरसी की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

आज (22 मई 2026) पुलिस टीम ने प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर भरत विहार ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर घटना में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

अशोक थापा पुत्र स्व० नरबहादुर, निवासी: गली नं०- 02, काले की ढाल, आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश।

नरेश कश्यप पुत्र स्व० नत्थू सिंह, निवासी: काले की ढाल, आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने साफ किया है कि इस घटना में शामिल कुछ अन्य नामजद और अज्ञात आरोपी अभी फरार हैं,

जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

दून पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है कि देवभूमि में आने वाले पर्यटकों के साथ अभद्रता या कानून हाथ में लेने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button
пинап