परवादून बार एसोसिएशन चुनाव: फूल सिंह वर्मा अध्यक्ष और मनोहर सिंह सैनी फिर बने सचिव, उपाध्यक्ष पद पर हुआ अनोखा फैसला
Parwadoon Bar Association Elections: Phool Singh Verma Elected President, Manohar Singh Saini Re-elected Secretary; Unique Verdict on Vice-President Post
देहरादून,20 मई 2026 : परवादून बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए।
इस बार के चुनाव में वकीलों ने एक बार फिर पुरानी लीडरशिप पर भरोसा जताया है।
अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता फूल सिंह वर्मा और सचिव पद पर एडवोकेट मनोहर सिंह सैनी की जोड़ी ने लगातार अपनी शानदार जीत का परचम लहराया है।
कड़े मुकाबले में अध्यक्ष और सचिव ने मारी बाजी
मुख्य पदों के लिए हुए मतदान में बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला।
मतों की गिनती के बाद चुनाव परिणामों की स्थिति इस प्रकार रही:
अध्यक्ष पद:
एडवोकेट फूल सिंह वर्मा को कुल 39 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एडवोकेट अतर सिंह को 30 वोट प्राप्त हुए।
इस तरह फूल सिंह वर्मा ने 9 वोटों से जीत दर्ज कर दोबारा अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।
सचिव पद:
एडवोकेट मनोहर सिंह सैनी को एकतरफा मुकाबले में 45 वोट मिले, जबकि एडवोकेट सुरेश भट्ट को केवल 23 वोटों से संतोष करना पड़ा।
मनोहर सिंह ने 22 वोटों के बड़े अंतर से शानदार जीत हासिल की।
सहसचिव पद:
एडवोकेट महेश लोधी को 35 मत और उनके प्रतिद्वंदी एडवोकेट मोहम्मद जुबैर को 33 मत मिले।
महेश लोधी ने 2 वोटों से बेहद करीबी जीत दर्ज की।
5+ श्रेणी सदस्य:
एडवोकेट मोईन को 42 और एडवोकेट रमन को 26 मत मिले, जिसके बाद मोईन को विजेता घोषित किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर टाई, ‘टॉस’ से हुआ 6-6 महीने का फैसला
इस चुनाव का सबसे दिलचस्प मोड़ उपाध्यक्ष पद पर देखने को मिला।
यहाँ एडवोकेट मनीष धीमान और उनके प्रतिद्वंदी एडवोकेट अतुल कुमार दोनों को बराबर (34-34) वोट मिले।
मैच टाई होने के बाद दोनों प्रत्याशियों ने खेल भावना दिखाते हुए आपसी सहमति से 6-6 महीने के कार्यकाल का फॉर्मूला चुना।
इसके बाद पर्ची (लॉटरी) डाली गई, जिसमें एडवोकेट अतुल कुमार का नाम पहले निकला।
आपसी समझौते के अनुसार, कार्यकाल के पहले 6 महीने अतुल कुमार उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि अंतिम 6 महीने के लिए एडवोकेट मनीष धीमान इस पद पर रहेंगे।
यह पदाधिकारी पहले ही चुने जा चुके हैं निर्विरोध
एसोसिएशन के कई पदों पर केवल एक-एक ही नामांकन आने के कारण इन्हें पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया था,
जो इस प्रकार हैं:
उपाध्यक्ष (महिला): तरन्नुम सलीम
कोषाध्यक्ष: अरुण कुमार
लेखापरीक्षक (ऑडिटर): भास्कर बलोनी
पुस्तकालय अध्यक्ष (महिला): मोनिका पटेल
सदस्य 5+ पद (महिला): पूजा यादव
सदस्य 3+ पद (महिला): कु० निधि
सदस्य 3+ पद: सुमित कुमार
जीत की घोषणा होते ही बार एसोसिएशन परिसर में जश्न का माहौल है और सभी साथी वकीलों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।





