pinko казино
DehradunUttarakhand

देहरादून पुलिस का दावा,बेहतर प्रबंधन से “वीकेंड ट्रैफिक प्लान” से मिली राहत

Dehradun Police Claims: "Weekend Traffic Plan" Brings Relief Through Better Management

 

देहरादून,9 मई 2026 : उत्तराखंड की राजधानी में वीकेंड की शुरुआत इस बार पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए राहत भरी रही।

‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी और ऋषिकेश की ओर जाने वाले वाहनों के भारी दबाव के बावजूद, देहरादून पुलिस की नई घेराबंदी ने जाम को शहर की सीमाओं से बाहर ही रोक दिया।

एसएसपी दून के कुशल निर्देशन में लागू किया गया ‘विशेष ट्रैफिक प्लान’ Special Traffic Plan पहले ही दिन पूरी तरह कारगर साबित हुआ

वीकेंड सीजन के चलते 09 मई से 10 मई तक लागू इस विशेष प्लान का असर आज जमीन पर साफ दिखाई दिया।

बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के सैलाब के बाद भी शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात की गति धीमी नहीं पड़ी।

ट्रैफिक कंट्रोल रूम को दिनभर किसी भी बड़े जाम की सूचना प्राप्त नहीं हुई, जो दून पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ड्रोन से निगरानी

एसएसपी देहरादून ने बताया कि इस बार व्यवस्था को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा गया है।

आशारोड़ी से लेकर मसूरी तक के पूरे रूट को 05 सुपर जोन, 10 जोन और 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिए तीन अलग-अलग ड्रोन टीमें तैनात की गई हैं,

जो संकरे रास्तों और संवेदनशील मोड़ों की लाइव फीड कंट्रोल रूम को भेज रही हैं

अधिकारियों का मैदानी निरीक्षण

यातायात को सुचारू रखने के लिए केवल सिपाही ही नहीं, बल्कि सभी क्षेत्राधिकारी (COs) खुद मैदान में तैनात रहे।

डोईवाला, आशारोड़ी और मसूरी डायवर्जन जैसे प्रमुख बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है

ताकि पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Related Articles

Back to top button
пинап