pinko казино
DehradunUttarakhand

देहरादून में लगभग 580 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने की तैयारी

An underground parking facility for 390 vehicles will be constructed between Parade Ground and Gandhi Park in Dehradun.

देहरादून,6 मई 2026 : राजधानी देहरादून में पैर पसारती ट्रैफिक की समस्या और पार्किंग की किल्लत को दूर करने के लिए धामी सरकार ने एक बड़ा ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार किया है।

शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों—परेड ग्राउंड और सचिवालय क्षेत्र—में करीब 580 वाहनों की क्षमता वाली दो बड़ी अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में 06 मई 2026 को सचिवालय में इस महत्वाकांक्षी योजना की पहली उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

1. परेड ग्राउंड-गांधी पार्क: 60 करोड़ में बनेगी 390 वाहनों की पार्किंग

लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा प्रस्तुत योजना के अनुसार, परेड ग्राउंड और गांधी पार्क के मध्य लगभग 6500 वर्गमीटर क्षेत्र में अंडरग्राउंड पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है।

इसकी लागत लगभग 60 करोड़ रुपये

इसकी क्षमता 390 वाहन की होगी ।

इस पार्किंग के बनने से राजपुर रोड, ऐस्ले हॉल, सुभाष रोड और लैंसडाउन चौक पर सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग खत्म होगी और ट्रैफिक सुगम होगा।

2. सचिवालय क्षेत्र: 189 वाहनों के लिए पार्किंग का प्रस्ताव

सचिवालय के राजपुर रोड की ओर स्थित भूमि पर भी एक अंडरग्राउंड पार्किंग प्रस्तावित है।

इसकी अनुमानित लागत 68 करोड़ रुपये है, जिसमें 189 वाहनों की जगह होगी।

हालांकि, सचिव आवास ने प्रति वाहन निर्माण लागत (लगभग 35 लाख रुपये) अधिक होने पर आपत्ति जताई है

और विभाग को इस योजना का पुनः परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

बिना ट्रैफिक रोके चलेगा निर्माण कार्य

बैठक में सचिव आवास ने सख्त निर्देश दिए कि निर्माण के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

इसके लिए PWD को ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और MDDA के साथ मिलकर एक समग्र ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने को कहा गया है।

एनओसी और शुल्क निर्धारण पर जोर

योजना को धरातल पर उतारने से पहले खेल विभाग और नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, पार्किंग शुल्क का निर्धारण शहर की अन्य पार्किंग दरों के आधार पर तय किया जाएगा।

पर्यावरण और आधुनिकता का मेल

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं में पर्यावरणीय मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य विकास और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन बनाना है।

इन पार्किंग स्थलों को एक मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे देहरादून की सूरत बदलेगी और जनता को राहत मिलेगी।”

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:

बैठक में प्रमुख अभियंता (लोनिवि) आर.सी. शर्मा, मुख्य अभियंता रणजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह और स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कुश सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
пинап