2027 में भी उत्तराखंड में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार-विधायक बृजभूषण गैरोला
A full-majority government will be formed in Uttarakhand in 2027 as well — MLA Brijbhushan Gairola
देहरादून,6 मई 2026 : भारतीय जनता पार्टी डोईवाला मंडल की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक नगर पालिका सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनसंपर्क अभियानों को लेकर पदाधिकारियों ने विस्तार से मंथन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में हालिया चुनावी सफलताओं को लेकर भारी उत्साह नजर आया।
बंगाल की जीत से नया उत्साह
बैठक को संबोधित करते हुए डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आई है।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में देशभर में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है।
इसी ऊर्जा के साथ हम 2027 में उत्तराखंड में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का मंत्र दिया।
संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन नितिन एवं प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार आगामी दिनों में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने “मन की बात” कार्यक्रम की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन अभियानों के माध्यम से जनता के बीच पार्टी की पैठ और मजबूत होगी।
बूथ स्तर पर मजबूती की प्राथमिकता
मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बैठक का संचालन और प्रबंधन देखते हुए कहा कि डोईवाला मंडल के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हैं।
हमारी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है।
इसके लिए नियमित बैठकें, प्रशिक्षण शिविर और सीधे जनसंवाद के कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप सेमण्डल महामंत्री, मनमोहन नौटियाल, आदेश पवार,महिला मोर्चा,जिलाध्यक्ष ममता नयाल,मीडिया संयोजक: केतन गुप्ता,उपाध्यक्ष: सोनू गोयल,अंकित काला के अतिरिक्त आदर्श सिलेलान, अनीता गुरुंग, हरविंदर सिंह, मुन्ना चौहान, गोपाल कुमार, सभासद ईश्वर रोठान, विनीत मनवाल, अरुण सोलंकी, अवतार सिंह, सुशील जायसवाल आदि शामिल थे





