pinko казино
CrimeDehradun

होम डिलीवरी नियमों के उल्लंघन पर गैस एजेंसी पर गिरी गाज, देहरादून में मुकदमा दर्ज

Gas Agency Faces Crackdown for Violating Home Delivery Norms; Case Registered in Dehradun

देहरादून ,15 मार्च 2026 : जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर गठित क्यूआरटी (QRT) टीम ने रविवार को शिमला बाईपास रोड स्थित शहीद हीरा गैस एजेंसी पर छापेमारी की।

जाँच में पाया गया कि एजेंसी द्वारा जिला प्रशासन के शत-प्रतिशत ‘होम डिलीवरी‘ के आदेशों की सरेआम नाफरमानी की जा रही थी।

नियमों के विरुद्ध जाकर गैस गोदाम से ही सीधे ट्रक के माध्यम से सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा था।

इस गंभीर लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार की उपस्थिति में गैस सिलेंडर जब्त कर लिए गए

और उन्हें जिला पूर्ति अधिकारी व तेल कंपनी की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

भारी भीड़ के कारण पटेलनगर थाने में केस दर्ज

एजेंसी द्वारा सीधे गोदाम से गैस वितरण किए जाने के कारण वहां उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था बिगड़ने की प्रबल संभावना बन गई थी।

जिलाधिकारी के सख्त रुख के बाद, संबंधित गैस एजेंसी के स्वामी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनता की सुरक्षा और नियमों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

हेल्पलाइन पर दर्ज हुईं 111 शिकायतें

जिले में गैस आपूर्ति और लगभग 75 हजार सिलेंडरों के बैकलॉग की मॉनिटरिंग स्वयं जिलाधिकारी द्वारा की जा रही है।

आज शाम 5 बजे तक जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम और व्हाट्सएप नंबरों पर कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, आज जिले में 18,120 घरेलू और 21 व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा कंट्रोल रूम से पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कालाबाजारी पर लगाम कसी जा सके और आम जनता को असुविधा न हो।

Related Articles

Back to top button
пинап