pinko казино
CrimeDehradun

डोईवाला पुलिस ने धधकती भट्टी के साथ 50 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद,एक गिरफ्तार

Doiwala police recovered 50 liters of illicit raw liquor along with a blazing furnace, one arrested

देहरादून,9 मार्च 2026 : डोईवाला पुलिस ने अवैध कच्ची शराब को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की है

पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए मौके पर जाकर भारी मात्रा में लाहन नष्ट किया

इसके साथ ही कच्ची शराब बनाने के उपकरणों को भी बरामद किया गया

इस मामले में कच्ची शराब बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है

कच्ची शराब पर सर्जिकल स्ट्राइक

डोईवाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज ग्राम नागल ज्वालापुर में दबिश दी

पुलिस ने मौके पर जाकर अवैध कच्ची शराब बनाने की एक चालू भट्टी का भंडाफोड़ किया है

पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि नागल ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की।

मौके पर संजय उर्फ बिट्टू को शराब तैयार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया

पुलिस टीम को मौके पर कच्ची शराब की 50 लीटर मात्रा मिली

शराब बनाने हेतु प्रयुक्त भट्टी, पाइप, कनस्तर और अन्य उपकरण भी बरामद किये गये

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना डोईवाला पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

संजय उर्फ बिट्टू पुत्र बुद्ध सिंह, निवासी: ग्राम नागल ज्वालापुर, कोतवाली डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र 35 वर्ष

बरामदगी:-

1- अवैध कच्ची शराब: 50 लीटर (तैयार)

2- अवैध कच्ची शराब बनाने हेतु प्रयुक्त भट्टी,उपकरण, पाइप, कनस्तर एवं अन्य सामग्री ।

पुलिस टीम:-

1- म0उ0नि0 भावना सिंह
2- हे0का0 अनिल कुमार
3- का0 सोविन्द्र कुमार

 

Related Articles

Back to top button
пинап