जिला जज ने किया डोईवाला कोर्ट का निरीक्षण,बार ने उठाई ASJ कोर्ट की मांग
Dehradun District Judge inspected Doiwala Court; Bar raised demand for ASJ Court

देहरादून,7 मार्च 2026 : आज शनिवार को जिला जज देहरादून ने सिविल जज डोईवाला के न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने न्यायालय के कार्यों की समीक्षा की
उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया
जिला जज के आगमन पर परवादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उनसे शिष्टाचार भेंट की
बार एसोसिएशन ने तहसील डोईवाला में न्यायिक कार्यों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु एक ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख मांगें और न्यायिक समस्याएं
बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने जिला जज को प्रमुख मांगों से अवगत कराया
श्री सैनी ने बताया कि वर्ष 2018 में डोईवाला में ‘सिविल जज जूनियर डिवीजन’ के गठन किया गया था
जिसके बाद से स्थानीय नागरिकों और अधिवक्ताओं को काफी राहत मिली है
बताया कि अभी भी कई न्यायिक कार्यों के लिए लोगों को देहरादून या ऋषिकेश की दौड़ लगानी पड़ती है।
जिला जज के सामने उठायी प्रमुख मांगें :
परवादून बार एसोसिएशन ने डोईवाला में ही आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए अतिरिक्त सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग उठायी
इसके अलावा दीवानी मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु सीनियर डिवीजन कोर्ट की मांग की
बार ने बताया कि डोईवाला में लंबे समय से रिक्त चल रहे नोटरी के पदों पर तत्काल नियुक्तियां की जाएं।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर परवादून बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से परवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,फूल सिंह वर्मा,मनोहर सिंह सैनी (सचिव),रण बहादुर नेपाली (उपाध्यक्ष),अतर सिंह, अशरफ अली, साकिर हुसैन, अतुल कुमार, महेश कुमार, भव्य चमोला, मनीष दीवान, महताब आलम, मोनिका पटेल, वी तरन्नुम, सलीम और मोइन अहमद आदि शामिल रहे।
जिला जज ने अधिवक्ताओं की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया







