साइकोट्रॉपिक ड्रग्स को लेकर गिरी गाज,देहरादून के “2 फार्मा स्टोर सील”
Action taken against psychotropic drugs, "2 pharma stores sealed" in Dehradun

देहरादून,23 फरवरी 2023 : उत्तराखंड में युवाओं की नसों में ज़हर घोलने वाले दवा कारोबारियों के खिलाफ धामी सरकार ने तगड़ी कार्रवाई की है
सरकार ने ने अब तक का सबसे बड़ा ‘सफाई अभियान’ शुरू किया है
शासन के कड़े रुख के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने यह कार्रवाई की है
विभाग ने राज्यव्यापी छापेमारी कर ‘नशे के अवैध कारोबार’ की कमर तोड़ कार्रवाई की है।
देहरादून के हर्रावाला में दो नामी फार्मा प्रतिष्ठानों को सील कर उनके लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है
कहाँ-कहाँ गिरी गाज ?
देहरादून (हर्रावाला):
यहाँ M/s Mystic Pharma Healthcare और Trust Way Pharmaceutical पर जब टीम ने छापा मारा, तो भारी अनियमितताएं मिलीं।
रिकॉर्ड में हेरफेर और संदिग्ध दवाओं के स्टॉक के चलते दोनों प्रतिष्ठानों को तुरंत सील कर दिया गया।
मौके पर ही दुकानों की चाबियां संबंधित थाने को सौंप दी गईं।
हरिद्वार (बहादराबाद):
M/s Animets Life Sciences में नियमों की धज्जियां उड़ती मिलीं।
यहाँ विभाग ने ‘फॉर्म-15’ के तहत दवाओं के पूरे स्टॉक की बिक्री पर रोक लगा दी है।
उधमसिंह नगर (रुद्रपुर):
M/s Futec Pharmaceuticals पर जब टीम पहुंची,
तो संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया।
विभाग ने मौके पर ही ‘फरारी नोटिस’ चस्पा कर अंतिम चेतावनी जारी की है।
‘नार्को-ट्रेड’ पर विभाग की पैनी नज़र
आयुक्त सचिन कुर्वे ने चेतावनी दी है कि यह अभियान केवल कागजी नहीं है।
अब हर दवा विक्रेता की जवाबदेही तय होगी।
बिना डॉक्टर के पर्चे (Prescription) के नशीली दवाएं बेचने वालों के न केवल लाइसेंस रद्द होंगे,
बल्कि उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे







