DehradunUttarakhand

ढाई साल से गायब कांस्टेबल पर गिरी गाज,SSP देहरादून ने किया “पुलिस सेवा से बर्खास्त”

The constable who had been missing for two and a half years has faced consequences; the SSP Dehradun has dismissed him from police service.

देहरादून,5 फरवरी 2026 : प्रदेश की राजधानी में अनुशासनहीनता और लंबे समय से ड्यूटी से नदारद रहने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ देहरादून ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज कड़ी कार्रवाई की है

एसएसपी ने पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल अनिल सिंह को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्खास्त कांस्टेबल अनिल सिंह पिछले लगभग ढाई साल से अनुपस्थित चल रहा था

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने इसे घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना है

ड्यूटी से किया किनारा

विभाग का आरोप है कि कांस्टेबल अनिल सिंह को 16 अप्रैल 2023 को कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए देहरादून से चमोली भेजा गया था।

लेकिन, उन्होंने वहां ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं की

अनिल सिंह चमोली न जाकर कांस्टेबल 65 दिनों तक गायब रहे

और फिर 20 जून 2023 को वापस देहरादून में अपनी आमद कराई

यह सिलसिला यहीं नही टूटा

इसके कुछ समय बाद,1 सितंबर 2023 को वह पुलिस लाइन की प्रातः कालीन गणना (रोल कॉल) से फिर गायब हो गए

और आज (05 फरवरी 2026) तक वापस नहीं लौटे

जांच में असहयोग

पुलिस विभाग का कहना है कि अनिल सिंह ने पुलिस को जांच में सहयोग नही किया है

इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (CO) लाइन को सौंपी गई थी।

विभागीय जांच के दौरान अनिल सिंह को अपना पक्ष रखने के कई मौके दिए गए,

लेकिन उन्होंने जांच में कोई सहयोग नहीं किया।

जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कांस्टेबल को दोषी पाया और रिपोर्ट एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत की

एसएसपी ने किया पुलिस सेवा से बर्खास्त

एसएसपी देहरादून ने इस मामले की जांच रिपोर्ट और तथ्यों पर गहनता से विचार किया

एसएसपी का मानना है कि अनिल सिंह पुलिस विभाग जैसे अनुशासित सेवा में रहने के योग्य नही है

परिणामस्वरूप,आज 05 फरवरी 2026 को कांस्टेबल अनिल सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया गया।

एसएसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है

और यह उन कर्मचारियों के लिए एक कड़ा संदेश है जो बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहते हैं

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru