देहरादून एयरपोर्ट पर पार्किंग वसूली से हैं परेशान ? AAI ने जारी की आधिकारिक रेट लिस्ट
Are you facing problems with parking charges at Dehradun Airport? AAI has released the official rate list.
देहरादून,4 फरवरी 2026 : देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट (Dehradun Airport) पर लगातार मनमाने पार्किंग शुल्क की शिकायतों को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी एक्शन मोड में आयी है
देहरादून एयरपोर्ट को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (Airport Authority of India) ने एक ऑफिसियल पार्किंग रेट जारी की है
इसके साथ ही ‘पिक-अप’ के लिए समय सीमा और अतिरिक्त शुल्क नियमों की पूरी सूची सार्वजनिक कर दी है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने दी जानकारी
आज देहरादून एयरपोर्ट प्रशासन के द्वारा मीडिया को जानकारी दी गयी
जिसमें बताया गया कि वर्तमान पार्किंग मैनेजमेंट एक शॉर्ट-टर्म (अल्पकालिक) कॉन्ट्रैक्ट पर चल रहा है।
पूरी पार्किंग पॉलिसी की समीक्षा की जा रही है और बहुत जल्द एक नया परमानेंट कॉन्ट्रैक्ट लागू किया जाएगा,
जिससे व्यवस्थाएं और अधिक पारदर्शी होंगी।
वाहन का प्रकार 0-30 मिनट 30-120 मिनट
दो पहिया वाहन ₹10 ₹15
निजी कार / SUV (7 सीटों तक) ₹20 ₹35
निजी SUV / मिनी बस / टेम्पो ₹30 ₹60
कोच / बस / ट्रक ₹40 ₹80
गैर-अधिकृत कमर्शियल वाहन ₹170 ₹250
‘पिक-अप’ के लिए समय सीमा और अतिरिक्त शुल्क
यदि आप एयरपोर्ट की लेन से किसी को पिकअप कर रहे हैं, तो 13 मिनट से अधिक समय होने पर अतिरिक्त शुल्क (निजी कार के लिए ₹30) लगेगा।
यदि वाहन पार्किंग एरिया से पिकअप कर रहा है, तो समय सीमा मात्र 8 मिनट है। इससे अधिक होने पर शुल्क देय होगा।
बिना लाइसेंस वाले कमर्शियल वाहनों को हर पिक-अप के लिए ₹276 से ₹345 तक का भारी शुल्क चुकाना होगा।
ये नियम भी रहें याद
पार्किंग टोकन खोने पर सीधे ₹300 का जुर्माना देना होगा।
2 घंटे बीतने के बाद 4-पहिया वाहनों पर ₹10/घंटा और 2-पहिया पर ₹5/घंटा अतिरिक्त बढ़ता रहेगा।
7 से 24 घंटे की पार्किंग पर सामान्य स्लैब (30-120 मिनट वाले) का 300% शुल्क वसूला जाएगा।
यदि कोई भी पार्किंग ऑपरेटर इन निर्धारित दरों से अधिक पैसे मांगता है, तो यात्री तुरंत इसकी शिकायत एयरपोर्ट अथॉरिटी के कार्यालय में कर सकते हैं।






