हॉली एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विदाई समारोह “दसविदानिया” आयोजित
A farewell ceremony, "Dasvidaniya," was held at Holy Angel Senior Secondary School.

देहरादून,31 जनवरी 2026 : हॉली एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह “दसविदानिया” का भव्य आयोजन हुआ.
इस समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई देना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी.
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनो को मंत्रमुग्ध कर दिया.
विदाई समारोह का आयोजन कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया.
जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी तथा गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को यादगार बना दिया.
मिस्टर फेयरवेल का खिताब प्रभदीप को तथा मिस फेयरवेल का खिताब नैन्सी के नाम रहा.
इसके अलावा मिस हॉली एंजेल का खिताब वैष्णवी एवं मिस्टर हॉली एंजेल का खिताब अमन नेगी ने अपने नाम किया.
क्या कहा विद्यालय संस्थापक डॉ. देवी प्रसाद बच्छेती ने
विद्यालय के संस्थापक डॉ. देवी प्रसाद बच्छेती ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
“विद्यार्थी जीवन का यह पड़ाव आपके भविष्य की दिशा तय करता है।
आप सभी मेहनत, संस्कार और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें तथा अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें।”
विद्यालय निदेशक डॉ. आकाश कुसुम बच्छेती ने बच्चों को नशे से दूर रहने का सन्देश दिया उन्होंने कहा कि नशा एक दीमक की तरह है जो इंसान को धीरे धीरे खोकला कर देता है
क्या कहा हॉली केयर हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. यामिनी बच्छेती
हॉली केयर हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. यामिनी बच्छेती ने कहा कि
“आज के विद्यार्थी कल के राष्ट्र निर्माता हैं।
शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को अपनाकर ही सच्ची सफलता प्राप्त की जा सकती है।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित ममगाई ने अपने संबोधन में कहा कि
“विद्यालय परिवार को आप सभी पर गर्व है.
आप जहां भी जाएं, अपने ज्ञान, व्यवहार और संस्कारों से अपनी अलग पहचान बनाएं।”
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा जैनिस भट्टी तथा निहारिका ने किया
समारोह का समापन विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया
समारोह में विद्यालय के संस्थापक डॉ. देवी प्रसाद बच्छेती, निदेशक डॉ. आकाश कुसुम बच्छेती, सचिव प्रभा बच्छेती, हॉली केयर हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. यामिनी बच्छेती, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित ममगाई, प्रबंधक आर.एल. थपलियाल,विद्यालय की समन्वयक हरप्रीत कौर, साहिल बहुगुणा, राजेन्द्र, आराधना, वनीता चौधरी, मानसी, सुनीता सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर स्टाफ उपस्थित रहा





