
देहरादून,5 जून 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : प्रेम नगर थाना क्षेत्र में हुए रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्तों को दबोचने के लिए देहरादून पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के दौरान, मुजफ्फरनगर-मंगलौर बॉर्डर पर आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो मुख्य अभियुक्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
फरार होने की कोशिश में हुई मुठभेड़
देहरादून पुलिस टीम ने रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्तों का लगातार पीछा किया।
जब बदमाश भागने की कोशिश कर रहे थे,
तभी मुजफ्फरनगर-मंगलौर बॉर्डर स्थित बरला पुरकाजी (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई।
बताया जा रहा है कि हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त अजहर त्यागी इसी क्षेत्र का निवासी है।
दो अभियुक्त घायल, अस्पताल में भर्ती
मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त के दोनों पैरों और एक हाथ में गोली लगी है, जबकि दूसरे अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी है।
दोनों अभियुक्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें तत्काल चिकित्सालय ले जाने की तैयारी की जा रही है।
संवेदनशील स्थिति को देखते हुए और अभियुक्तों के एक विशेष समुदाय से संबंधित होने के कारण, बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
यह मुठभेड़ देहरादून पुलिस की सक्रियता और अपराधों के खिलाफ उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
मुठभेड़ में घायल अभियुक्तों के नाम
1.मोहम्मद अजहर त्यागी पुत्र अब्दुल रब निवासी प्रधान पट्टी बरला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।
2.आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुत्र विजय कुमार निवासी मालैन्डी शामली उत्तर प्रदेश