pinko казино
Dehradun

युवक के साथ मारपीट के आरोपी पुलिस कर्मी को एसएसपी देहरादून ने किया लाइन हाजिर

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक युवक के साथ मारपीट के आरोपी कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के सहसपुर थाने में प्रदीप कुमार हेड कांस्टेबल/ हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात हैं

दिनांक 06 अगस्त 2024 को प्रदीप कुमार सांय के समय अपने व्यक्तिगत काम से सभावाला रोड गए थे,

जहां पर सभावाला की ओर से आते हुए एक बाइक सवार द्वारा सड़क किनारे पैदल चल रहे हेड कांस्टेबल को पीछे से टक्कर मार दी,

जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े तथा बाइक सवार मौके से भाग निकला।

दुर्घटना में हेड कांस्टेबल प्रदीप के हाथों, पैरो, कमर तथा सिर में चोटे तथा गुम चोटे आई है,

जिनको प्राथमिक उपचार हेतु CHC सहसपुर ले जाया गया,

जिनका वर्तमान में हायर सेंटर ग्राफिक एरा अस्पताल धूलकोट से उपचार चल रहा है।

घटना के बाद उसी दिन थाने पर तैनात कांस्टेबल सौरभ कुमार तथा जनता के कुछ लोग, जो सभावाला रोड पर मोजूद थे,

के द्वारा दुर्घटना कर भागने वाले मोटर साइकिल चालक को सभावाला पुल पर पकड़ लिया गया

तथा कांस्टेबल सौरभ कुमार के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई,

मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कांस्टेबल सौरव कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है

पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी विकास नगर को सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button
пинап