pinko казино
DehradunPoliticsUttarakhand

कोंग्रेसियों ने छोड़े “भाजपा के अधूरे विकास कार्यों के तीर”,राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : आज कांग्रेस पार्टी के द्वारा डोईवाला विधानसभा की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया

इस दौरान कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकाल के दौरान अधूरे विकास कार्यों को लेकर जमकर निशाना साधा

जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि डोईवाला में 100 बेड का अस्पताल का निर्माण किया जाय और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़को का निर्माण किया ज़ाय।

त्रिवेंद्र रावत ने घोषणा की थी कि सूर्यधार डैम से अठूरवाला के लोगों को पेयजल और सिंचाई का पानी दिया जाएगा जो कि अभी तक नहीं हो पाया ।

अठूरवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है।

जंगली और आवरा जानवरों से फसलों का नुक़सान हो रहा है जिसके लिये कोई कदम सरकार द्वारा नहीं उठाया गया

मनोज नौटियाल ने कहा कि त्रिवेंद्र रावत द्वारा जिन सड़कों की घोषणा की गई थी वो अभी तक नहीं बनी हैं

श्री नौटियाल ने कहा कि धारकोट और कुड़ियाल गावं आज भी सड़क को तरस रहे हैं ऐसे में भाजपाई किस मुँह से अब दोबारा वोट माँगेगे।

इस मोके पर जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ,डोईवाला नगर अध्यक्ष करतार नेगी ,मनोज नौटियाल , ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सागर मनवाल ,मुकेश प्रसाद ,गौरव मल्होत्रा ,साजिद अली ,राहुल सैनी .बालेन्द्र सजवाण, महिपाल रावत ,शाकिर अली ,महताब अली ,अफ़साना, उम्मेद बोरा ,,सावन राठौर ,स्वतंत्र बिष्ट,बिमल गोला ,आशीष राणा अनूप चौहान अनिल कोठियाल ,बलवंत मनवाल ,अनुज कालरा ,मोहम्मद केफ,संजीव भट मुकेश चमोली सुभम् काम्बोज आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मोजूद थे

Related Articles

Back to top button
пинап