
देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : उत्तराखंड क्रांति दल उत्तराखंड के मूल निवासियों के हक-हकूको की लड़ाई जारी रखेगा।
उत्तराखंड के केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ने एक बयान में कहा कि उत्तराखंड क्रान्ति दल ही एक मात्र दल है जो उत्तराखंड के हित की बात करता है,जबकि भाजपा और कांग्रेस केवल शोषण करते है।
आज इन दोनो राष्ट्रीय दलों की राजनीतिक अदूरदर्शिता एवम नकारापन के कारण उत्तराखंड का युवा अपने को ठगा महसूस कर रहा है
क्योंकि उनके लिए रोजगार की व्यवस्था सही से नहीं की और खामियाजा भुगत रहा है।
प्रदेश से बाहरी लोगों को उत्तराखंडी युवाओं पर तरजीह दी जा रही है।
एक ओर जहां भाजपा उत्तराखंड के हितों के विरुद्ध काम कर रही है वहीं कांग्रेस भी उसी का साथ दे रही है।
कांग्रेस भी मूलनिवास 1950 पर सहमत नही है जैसा उनके नेताओं के बयान से स्पष्ट पता चलता है।
ये राष्ट्रीय दल हमेशा राज्य के लोगों के विरोधी रहे है इन लोगो से कोई उम्मीद नही है।
उत्तराखंड राज्य में सशक्त भू कानून, मूलनिवास और स्थाई राजधानी गैरसैंण अगर कोई पार्टी दे सकती है तो वो केवल उक्रांद ही दे सकती है।
उक्रांद केंद्रीय महामंत्री ने कहा कि उक्रांद जल्द ही इस मुद्दे को ज़िला से ब्लाक तक जनता बीच ले जायेगा।
मूल निवास व भू कानून उक्रांद के मूल मुद्दे रहे हैं और उक्रांद इसके लिए हमेशा प्रतिबद्ध है जंहा तक बात राष्ट्रीय दलो की है तो ये हमेशा राज्य विरोधी रहे है ।
युवाओं और समस्त जनता से अपील करता हूं कि उक्रांद से भारी संख्या में जुड़े ताकि उत्तराखंड को विकसित और समृद्ध राज्य बना सके।
श्री बौड़ाई ने कहा कि उक्रांद जिले से गांव तक संगठन को मजबूत कर रहा है।
मूल निवास और सशक्त भू कानून के लिए 1 जनवरी को उक्रांद प्रत्येक जिला ,तहसील और ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा।
श्री बौड़ाई ने कहा कि उक्रांद डोईवाला में स्थानीय इकाई का चुनाव बड़ी मजबूती से लड़ेगा जिसके लिए संगठन स्तर महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे है।
डोईवाला शहर को सुंदर शहरो में से एक बनाना उक्रांद का मक्सद है।
बरसात में डोईवाला शहर और आसपास के क्षेत्रों में बहुत जल भराव देखा गया जिससे आम जनता बहुत तकलीफ में रही,
उक्रांद प्रशासन से मांग करता है कि शहर की जल निकासी की व्यवस्था जल्द करे ।
नालियों का निर्माण सही तरीके सेकिया जाय ताकि जनता की परेशानी दूर हो सके।
डोईवाला शहर तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में आवारा पशुओं द्वारा किसानों की खड़ी फसलों को भी नुकसान पंहुचाया जा रहा है इसलिए उक्रांद प्रशासन से इस पर भी प्रभावी कदम उठाने की मांग करता है।
आज की बैठक में केंद्रीय परवादून जिलाध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल ,कार्यकारी अध्यक्ष धर्मवीर गुसाई ,नगर अध्यक्ष दिनेश कोठियाल ,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमारी उनियाल ,केन्द्रीय आई टी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनूप पंवार,केंद्रीय प्रवक्ता अनिल थपलियाल,महिला प्रभारी प्रीति थपलियाल, नगर कार्यालय प्रभारी रीता क्षेत्री ,नैना लखेड़ा ,सुषमा कोठरी, डी एस रावत आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।