pinko казино
DehradunUttarakhand

भारतीय किसान यूनियन, हरिद्वार ने चीनी मिल डोईवाला के ईडी को किया सम्मानित

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : आज अक्षय चैधरी, जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार क्षेत्र के कृषकगणों द्वारा चीनी मिल डोईवाला में पहुँचकर दिनेश प्रताप सिंह, अधिशासी निदेशक को शाॅल ऊढाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष अक्षय चैधरी ने बताया कि विगत कई वर्षों के इतिहास में पहली बार हरिद्वार क्षेत्र में संचालित गन्ना क्रय केन्द्रों पर गन्ने का उठान कार्य तीव्र गति से करवाया जा रहा है

क्षेत्र के कृषकों को यदि कोई भी समस्या होती है तो मिल प्रबन्धन द्वारा त्वरित कार्यवाही कर कृषकों की समस्या का समाधान हो रहा है।

इससे हरिद्वार क्षेत्र के कृषकगण चीनी मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह का आभार व्यक्त करने मिल में पहुँचे हैं।

अक्षय चैधरी द्वारा अधिशासी निदेशक से अग्रिम पेराई हेतु कृषकों को शीघ्र प्रजाति का उत्तम किस्म का बीज उपलब्ध करवाने का भी अनुरोध किया गया।

जिसके लिए अधिशासी निदेशक द्वारा मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को कृषकगणों से सामन्जस्य स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अलावा सुरेन्द्र सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष एवं दरपान बोरा, महासचिव, राज्य किसान एकता मंच द्वारा भी चीनी मिल डोईवाला में पहुँचकर कृषकों की कुछ माँगें रखी गई,

जिसके निराकरण हेतु अधिशासी निदेशक द्वारा मौके पर ही गन्ना अधीक्षक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।

स्थानीय कृषक अनुप पाल, निवासी माजरी द्वारा विगत 04-05 दिन से गन्ने की फसल को हार्थी द्वारा अत्यधिक नुकसान पहुँचाने की शिकायत करते हुए गन्ने की आपूर्ति हेतु अनुरोध किया गया

उनके द्वारा अवगत कराया गया कि यदि समय से उनके गन्ने की आपूर्ति नहीं हुई तो अवशेष गन्ने को भी हाथियों द्वारा नष्ट कर दिया जायेगा।

दिनेश प्रताप सिंह, अधिशासी निदेशक द्वारा मौके पर ही सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति डोईवाला को एवं मिल के सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उक्त कृषक के खेत का मौका मुआयना कर आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

सभी कृषकगणों द्वारा अधिशासी निदेशक की कार्यशैली की प्रशंसा की जा रही है

चीनी मिल की उन्नति में ही क्षेत्र का विकास निहित होना बताया जा रहा है।

अधिशासी निदेशक द्वारा सभी कृषकगणों का आभार व्यक्त करते हुए अनुरोध किया गया कि सभी कृषकगण ताजा साफ-सुथरा, जड एवं अगोला रहित गन्ना मिल में आपूर्ति करें जिससे मिल में विगत वर्षों की अपेक्षा और अधिक सकारात्मक परिणाम प्राप्त किया जा सकें।

अधिशासी निदेशक को सम्मानित करने वाले कृषकों में अक्षय चैधरी, पवन चैहान, सुरेन्द्र सिंह राणा, दरपान बोरा, प्रियवर्त, टेक सिंह, सतीश राणा, दलवीर अहमद, राजीव, अरविन्द कुमार एवं अजय वर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
пинап