DehradunUttarakhand

श्री राम मंदिर,अयोध्या से “अक्षत कलश” पहुंचेगा डोईवाला,घर-घर होगा “दीपोत्सव”

श्री राम मंदिर,अयोध्या से जुडी कुछ ख़ास ख़बरें

► अयोध्या के भगवान राम के भव्य मंदिर में 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा होगी

► भगवान राम के मंदिर का भूतल 31 दिसंबर, 2023 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

► 31 दिसंबर तक भगवान रामलला की जिस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी,

► उसका भी अंतिम स्वरूप मिल जाएगा।

► राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने लोगों से अपील की है

► कि वे उस दिन अयोध्या न आएँ और अपने घर-गाँव में ही पूजा करें।

► लोग अपने गाँव में, शहर में, घरों में प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाएँ।

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : आरएसएस ने आयोजित की समन्वय बैठक

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बारे में एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया

यह बैठक बीते रोज श्री हरज्ञानचन्द विद्या मंदिर,डोईवाला में आयजित की गयी

इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल सहित विभिन्न संगठनों ने प्रतिभाग किया

इस योजना बैठक के तहत कार्यकर्ताओं को बताया गया कि श्री राम मंदिर अयोध्या से पूजित अक्षत और राम भक्तों को अयोध्या मंदिर आने का निमंत्रण पत्र घर-घर पहुंचा जाएगा

22 जनवरी को श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम भक्तों के द्वारा मंदिरों में पूजा,भजन कीर्तन,हनुमान चालीसा पाठ किया जाना है

इसके अलावा रात्रि में घर घर दीये जलाने हैं 

सबसे पहले यहां पहुंचेगा “पूजित अक्षत कलश”

( गौरतलब है कि राम मंदिर अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार या जोरों शोरों से चल रही है

बीती 5 नवंबर को राम मंदिर में पूजित अक्षत को 45 राज्यों को भेजा गया है

हर कलश में 5 किलो पीले चावल हैं यह राम मंदिर में पूजित अक्षत पीतल के कलश में भरकर भेजे गए हैं

इस कलश के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित पत्रक भी दिए गए हैं )

योजना बैठक में जानकारी दी गई है कि डोईवाला में सर्वप्रथम अक्षत कलश श्री कालू सिद्ध मंदिर पहुंचेगा

यह कलश 17 दिसंबर को पहुंचना है

जहां से अलग-अलग मंडलों में अक्षत कलश और निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे

मंडल के बाद यह अक्षत और निमंत्रण पत्र घर-घर पहुंचाये जाने हैं

इन्हें बनाया गया है अभियान प्रमुख

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित योजना बैठक में अयोध्या श्री राम मंदिर से पूजित अक्षत कलश के लिए 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 के बीच अभियान चलाया जाएगा

जिसके माध्यम से इन अक्षत को घर-घर पहुंचाया जाना है

आरएसएस की इस बैठक में डोईवाला में अभियान प्रमुख कामेश रावत को बनाया गया है

जबकि इस अभियान की सह प्रमुख उषा कोठारी को बनाया गया है

इसी तरह से अलग-अलग मंडलों में इस अभियान को लेकर दायित्व सौंप जाने हैं

बैठक में यह रहे उपस्थित

योजना बैठक में जिला संचालक राजेंद्र बडोनी, पूर्व जिला कार्यवाहक भास्कर बिजल्वाण, नगर कार्यवाह सुभाष कृषाली, नगर संचालक वीरेंद्र जिंदल,

नरेश उनियाल ,भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडल महामंत्री रविंद्र बेलवाल ,पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल,

विश्व हिंदू परिषद से संतोष राजपूत ,जितेंद्र राजपूत, मनोज प्रजापति और पंकज शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

 

Related Articles

Back to top button