Dehradun

देहरादून के बसंत विहार में एक महिला और पुरुष की लाश बरामद

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : देहरादून पुलिस के द्वारा आज बसंत विहार क्षेत्र में एक महिला और पुरुष का शव बरामद किया गया है दोनों शवों की शिनाख्त कर ली गई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देहरादून पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि बसंत विहार थाना क्षेत्र में दरू चौक के पास नहर में एक महिला एक पुरुष की लाश पड़ी हैं

जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई

पुरुष की पहचान मृतक संदीप मोहन धस्माना पुत्र मदन मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला थाना बसंत विहार उम्र 40 वर्ष व

मृतिका महिला हेमलता पत्नी सुनील निवासी पितांबरपुर थाना बसंत विहार उम्र करीब 26 वर्ष है।

मृतक संदीप मोहन धस्माना प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे

जबकि हेमलता घरों पर काम करने के लिए जाती थी

इन दोनों व्यक्तियों के आपस में किसी भी प्रकार की जान पहचान होने की जानकारी नहीं मिली है

मृतकों की चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि तेज गाड़ी से टकराकर गंभीर घायल होने से मृत्यु हो गयी हो ।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा ।

पुलिस द्वारा इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru