CrimeDehradun

वीडियो देखें : रील के चक्कर में पुलिस ने बनाई रेल, अब पहुंचे जेल

देहरादून : (रजनीश प्रताप सिंह तेज )

यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का है

जिसमें एक व्यक्ति ने शिमला बायपास रोड में सेंड ज्यूड चौक पर सड़क के बीच चारपाई डालकर वीडियो बनाया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया

इस रील बनाने के चक्कर में इस युवक के सड़क के बीचो बीच चारपाई डालने पर यातायात को अवरुद्ध किया गया

इसके साथ ही इस रील के चक्कर में अपनी जान को भी जोखिम में डाला जा रहा था

देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए थाना पटेलनगर पुलिस में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 283/341 के तहत केस दर्ज किया

जिसमें आज दिनांक 08/10/23 को दोनों अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

1- गौरव कश्यप पुत्र विश्वास कश्यप निवासी सेवला कला थाना पटेल नगर देहरादून

2- अब्दुल शमी पुत्र आसिफ हुसैन निवासी तेल पर चौक मेहुवाला थाना पटेल नगर देहरादून।

Related Articles

Back to top button