Dehradun

वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी का जन्मदिवस मनाया

Dehradun : आज लक्ष्य उत्तराखंड के द्वारा हंसुवाला, डोईवाला में 1857 स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम महानायिका, अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी का जन्मदिवस मनाया गया।

इस उपलक्ष में उनके छाया चित्र पर दीपक जलाकर पुष्प सुमन अर्पित किए गए और श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर लक्ष्य उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट (सेनि)अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि महारानी अवंतीबाई लोधी समाज का गौरव और एक कुशल योद्धा थीं

उनके साहस और कर्तव्य निष्ठा से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा, संजीव लोधी, दिनेश वर्मा, सुंदर लोधी, राकेश लोधी, पंकज बहुगुणा, प्रेम सिंह छेत्री सोहन सिंह लोधी ,अजय लोधी, टिंकू लोधी, हर्षित लोधी , मोहन लाल लोधी आदि मौजूद रहे

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेज

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी

एक अन्य कार्यक्रम में

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेमनगर डोईवाला में भारत रत्न, पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती समारोह मनाया गया

इस उपलक्ष में उनके छाया चित्र पर दीपक जलाकर पुष्प सुमन अर्पित किए गए और श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार वर्मा, प्रताप सिंह वर्मा, संजीव लोधी, दिनेश वर्मा, सुंदर लोधी, राकेश लोधी पंकज बहुगुणा, प्रेम सिंह छेत्री सोहन सिंह लोधी अजय लोधी, टिंकू लोधी, हर्षित लोधी , मोहन लाल लोधी आदि मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!