DehradunUttarakhand

“बूथ” पर ताकत झोंकेगी कांग्रेस,विचार-मंथन में छाया रहा “बूथ…..बूथ…..बूथ”

Dehradun : आज डोईवाला में परवादून जिला कांग्रेस की बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई

इन बिंदुओं पर हुई चर्चा

• संगठन विस्तार
• कार्यप्रणाली
• बूथ कमेटी
• बूथ अध्यक्ष

यह निर्णय लिया गया

• परवादून जिला कांग्रेस के अन्तर्गत वरिष्ठ कांग्रेस जनों को उनके “बूथ अध्यक्ष” पद की भी ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी

 बैठक में इन इकाई अध्यक्षों/ब्लॉक अध्यक्ष/नगर अध्यक्ष से हुआ विचार-विमर्श

डोईवाला
श्यामपुर
→ रायवाला
→ नत्थनपुर
→ ऋषिकेश

क्या कहा परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने

 •  जन मुद्दों के लिए संघर्ष करना ही हमारी प्राथमिकता है ।

  परवादून जिला कांग्रेस के अन्तर्गत जिलाध्यक्ष,ब्लॉक,नगर अध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशियों समेत सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों को उनके बूथ अध्यक्ष पद की भी ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी

जिससे संगठन को बूथ स्तर पर उनके राजनैतिक अनुभवों का विशेष लाभ मिलेगा ।

जल्द ही समस्त ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ

• बूथ कमेटी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेज

गौरव सिंह ने क्या कहा

सभी कांग्रेस-जन महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,जमीन अधिग्रहण,महिलाओं के उत्पीड़न व अन्य प्रमुख जनमुद्दों पर आवाज बुलंद करेंगें

जनता के सामने भाजपा सरकार की पोल खोलने का कार्य कर रहे हैं

क्या कहा जयेंद्र रमोला ने

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है ।

जनमुद्दों पर प्रत्येक वार्ड व ग्राम स्तर तक जनता को जागरूक किया जा रहा है

प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी ने कहा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा जनमुद्दों पर सक्रियता से भाजपा सरकार बौखलाई हुई है

हमने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का प्रण लिया है जिससे नगर निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस को मजबूती मिलेगी ।

विचार मंथन/मीटिंग में ये रहे शामिल

बैठक में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,जयेंद्र रमोला,प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी(करतार),डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट,ऋषिकेश कांग्रेस नगर अध्यक्ष राकेश सिंह,श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाल रावत,रायवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल रमोला,नत्थनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सागर बिष्ट,जिला महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही,राहुल सैनी,आशीष खत्री,आशिक अली,जिला सचिव स्वतंत्र बिष्ट,शाहरुख सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे

 

 

 

Related Articles

Back to top button