Dehradun

डोईवाला में स्कूटी और कार की टक्कर,स्थानीय व्यक्ति की मौत

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून : आज डोईवाला के लाल तप्पड इलाके में एक सड़क दुर्घटना में स्थानीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के लातप्पड़ स्थित मोचीको कंपनी के नजदीक एक कार और स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया जिसमें स्कूटी सवार घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई है.

सूचना मिलने पर लालतप्पड़ पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी हुई कि मोचीको कंपनी लालतप्पड के पास होंडा अमेज नंबर UK06-AV-2993 द्वारा स्कूटी नंबर UK07AX-9311 को टक्कर मार दी है.

जिसमें स्कूटी सवार प्रवीण बहुगुणा पुत्र गोपीचंद बहुगुणा निवासी अठुरवाला थाना डोईवाला देहरादून को काफी चोटें आने पर गंभीर रूप से घायल है.

प्रवीण बहुगुणा को पुलिस द्वारा तुरंत उपचार हेतु जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया,

दुर्घटना में स्कूटी चालक को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया।

मृतक का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इस सड़क दुर्घटना में पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।

 

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru