CrimeDehradunExclusive

डोईवाला तहसील से विजिलेंस ने कानूनगो को 10 हजार रुपये र‍िश्‍वत लेते पकड़ा रंगेहाथ

विजिलेंस की टीम ने एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुये डोईवाला तहसील में ट्रैप लगाकर रिश्वत लेते हुए एक कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया है.
> टोल फ्री नंबर पर कानूनगो के खिलाफ की थी शिकायत
> विजिलेंस टीम ने आज डोईवाला में लगाया था ट्रैप
> मौके से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है कानूनगो
> दो भूखंडों को कृषि भूम‍ि से अकृषि के लिए मांगी रिश्वत
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’
देहरादून : व‍िज‍िलेंस ने डोईवाला तहसील से कानूनगो को 10 हजार रुपये र‍िश्‍वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है आरोप है कि कानूनगो ने पांच-पांच हजार रुपये प्रत‍ि फाइल के नाम पर र‍िश्‍वत मांगी थी।

आरोप‍ित के ख‍िलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शि‍कायकर्त्‍ता ने टोल फ्री नंबर पर बताया क‍ि मोतीलाल न्‍यू श‍िव मार्केट शास्‍त्रीनगर ज्‍वालापुर हर‍िद्वार र‍िश्‍वत मांग रहा है।
जांच में पता चला क‍ि श‍िकायतकर्त्‍ता की मां अपने दो भूखंडों को कृषि भूम‍ि से अकृषि भूम‍ि घोष‍ित करने के ल‍िए 31 अक्‍टूबर 2021 को आवेदन किया था।

दोनों रकबों की अलग अलग पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के ल‍िए श‍िकायकर्त्‍ता ने कानूनगो मोतीलाल से कई बार संपर्क क‍िया।

जिस पर कानूनगो ने प्रत‍ि फाइल पांच हजार रुपये समेत कुल 10 हजार रुपये की र‍िश्‍वत मांगी।
जांच सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम गठ‍ित की गई।
बुधवार को कानूनगो मोतीलाल पुत्र स्‍व. शकिलचंद न‍िवासी न्‍यू श‍िव मार्केट शास्‍त्रीनगर ज्‍वालापुर हर‍िद्वार, हाल तैनाती कानूनगो डोईवाला को श‍ि‍कायतकर्त्‍ता से 10 हजार रुपये तहसील कार्यालय से रंगेहाथ ग‍िरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru