pinko казино
CrimeDehradunExclusive

देहरादून के पेट्रोल पंप के निकट बेहोश व्यक्ति की मौत का हुआ खुलासा

देहरादून की रिंग रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक बेहोश होकर गिरे व्यक्ति की मौत का खुलासा हो गया है इस मामले में तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है.
> देहरादून के नेहरूग्राम का रहने वाला था धीरेन्द्र
> अपने परिचित के घर गया था खाना खाने के लिए
> बेहोश होकर गिर पड़ा था पेट्रोल पंप के नजदीक
> परिचित के नाती आदि ने की थी उससे मारपीट
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून :

पेट्रोल पंप के पास अचानक बेहोश

दिनांक 9.05.2022 की रात्रि धीरेंद्र गोसाई किसी काम से घर से बाहर निकला और रिंग रोड पेट्रोल पंप के पास अचानक गिरकर बेहोश हो गया.
जिसे रायपुर पुलिस द्वारा 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया.
जहां पर डॉक्टरों द्वारा धीरेंद्र गोसाई को मृत घोषित किया गया.

पंचायतनामा की कार्रवाई होने के बाद व पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतक धीरेंद्र गोसाई की मृत्यु चोटों के कारण होनी पाई गई.

आइये अब समझते हैं की दरअसल एक रात पहले क्या हुआ था ?

काल बनकर टूटी 8/9 मई की रात

देहरादून के नेहरूग्राम की आदर्श कॉलोनी का रहने वाला धीरेन्द्र गुसाईं बीती 8/9 मई की रात अपने दोस्त चंदन थापा के साथ अपने परिचित के यहां खाना खाने आया था.
वहा पर परिचित के नाती अनिकेत, व अन्य शंकर थापा और सागर थापा के साथ कहासुनी व मारपीट हुई.

मारपीट के दौरान धीरेंद्र गुसाईं और चंदन थापा घायल हो गए जिन्हें दून अस्पताल उपचार हेतु 108 के माध्यम से भेजा गया.

उपचार के बाद दोनों व्यक्ति अगले दिन वापस अपने घर चले गए.

पुलिस ने की गिरफ्तारी

देहरादून पुलिस ने इस मामले में धीरेन्द्र गुसाईं की मृत्यु और उनके साथी चंदन थापा के साथ मारपीट के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.

1.अनिकेत मान पुत्र संजीव कुमार मान निवासी लांघा रोड बरोटीवाला विकास नगर थाना विकासनगर देहरादून.

2. सागर थापा पुत्र संजय थापा निवासी कन्या पाठशाला के पास शिव मूर्ति चौक बकरा बाजार थाना कैंट देहरादून.

3.शंकर थापा पुत्र संजय थापा निवासी उपरोक्त थाना कैंट जनपद देहरादून.

Related Articles

Back to top button
пинап