ExclusiveNationalPoliticsUttarakhand

Uttarakhand Election 2022 Badrinath : 4 बद्रीनाथ विधानसभा से चुनाव जीत सकता है ये प्रत्याशी

Uttarakhand Election 2022 Badrinath

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी 2022 को मतदान किया गया है जिसके नतीजे 10 मार्च 2022 को आने हैं.

यूके तेज के वरिष्ठ पत्रकार रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’ ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का विश्लेषण किया है. जिसके आधार पर वो बताने जा रहे हैं संभावित प्रत्याशी जो इस सीट से इलेक्शन जीत सकता है.

पेश है रिपोर्ट :-

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम

यूके तेज से जुड़ने के लिये

वाट्सएप्प करें 8077062107

रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

चमोली : उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले की बद्रीनाथ एक विधानसभा सीट इसका क्रमांक चार है यह एक सामान्य सीट है.

बद्रीनाथ विधानसभा का चुनावी रिकॉर्ड

साल 2002 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के डॉक्टर अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने जीत दर्ज की.
साल 2007 में बीजेपी प्रत्याशी केदार सिंह फोनिया विधायक निर्वाचित हुए. साल 2012 में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी ने जीत का परचम लहराया जबकि 2017 में बीजेपी के उम्मीदवार महेंद्र भट्ट विधायक चुने गए.

2002 डॉक्टर अनुसूया प्रसाद मैखुरी (कांग्रेस)
2007 केदार सिंह फोनिया (बीजेपी)
2012 राजेंद्र सिंह भंडारी (कांग्रेस)
2017 महेंद्र भट्ट (बीजेपी)

2017 का विधानसभा चुनाव

2017 के बद्रीनाथ विधानसभा चुनाव में कुल 40.80% मतदान हुआ.
भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र भट्ट ने जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी को 5634 मतों से हराया.
भाजपा के महेंद्र भट्ट को 29676 वोट मिले उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी 24042 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे.

सीपीआई के भारत सिंह कुंवर 2380 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे.

Uttarakhand Election 2022 Badrinath

2022 का विधानसभा चुनाव

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2022 में बद्रीनाथ से कुल 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

भाजपा से महेंद्र भट्ट ,कांग्रेस से राजेंद्र सिंह भंडारी, बहुजन समाज पार्टी से मुकेश लाल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से विनोद जोशी ,पीपल पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से पुष्कर लाल और उत्तराखंड क्रांति दल से बीरु सजवाण, आम आदमी पार्टी से भगवती प्रसाद, निर्दलीय प्रत्याशी धीरेंद्र पाल सिंह बिष्ट ,मुकुंद सिंह, शैलेन्द्र प्रकाश सिंह और सुनील चुनाव लड़ रहे हैं.

Uttarakhand Election 2022 Badrinath

फाइनल रिपोर्ट

“यूके तेज” के चुनावी विश्लेषण के अनुसार बद्रीनाथ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी   चुनाव जीत सकते हैं.
Uttarakhand Election 2022 Badrinath

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!