DehradunHaridwarPoliticsUttarakhand

उत्तराखंड में 14 फरवरी को होंगे चुनाव,21 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू

चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि चुनाव समय पर ही होंगे

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि मतदाता सूची जारी हो चुकी है

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने प्रेसवार्ता कर पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है

जिसके बाद से ही इन पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

New Delhi : उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।

मतदान सुबह आठ से शाम छह बजे तक चलेगा

चुनाव के तारिखों के मुख्य बिंदु

*21 जनवरी को जारी होगा विधानसभा चुनाव का नोटिफिकेशन

* 28 जनवरी होगी नॉमिनेशन की अंतिम तिथि

* 29 जनवरी को होगी नॉमिनेशन की स्क्रूटनी

* 31 जनवरी तक नामांकन वापस लेने की होगी तिथि

* 14 फरवरी को होगा मतदान

* 10 मार्च को होगी वोटों की गिनती

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर उपलब्ध होगी।

Suvidha Candidate एप सक्रिय रहेगा। ये राजनीतिक दलों के लिए है। उन्हें किसी दफ्तर में जाकर रैली वगैरह के लिए इजाजत नहीं मांगनी होगी। वे इस एप के जरिए उपलब्धता देख सकेंगे।

Cvigil एप का इस्तेमाल आम जनता और मतदाता कर सकेंगे। किसी भी गड़बड़ी की फोटो खींचकर इस एप पर अपलोड की जा सकेगी। 100 मिनट के अंदर चुनाव आयोग की टीम वहां पहुंचकर जरूरी कदम उठाएगी

चुनाव में धनबल का इस्तेमाल रोका जाएगा।

गैरकानूनी पैसे-शराब पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है : मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा

900 ऑब्जर्वर चुनाव पर नजर रखेंगे. पैसे के दुरुपयोग पर जीरो टॉलरेंस

उम्मीदवारों को नामांकन ऑनलाइन दाखिल करने की वैकल्पिक सुविधा मिलेगी.

हर मतदान केंद्रों पर अधिकतम 1250 वोटर ही होंगे.

सभी चुनावकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी

80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 प्रभावित व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru