राज्यपाल ने दिलायी अनिल चंद्र पुनेठा को मुख्य सूचना आयुक्त व एडवोकेट विवेक शर्मा को सूचना आयुक्त की शपथ

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह( से नि ) ने राजभवन में अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलवाई.
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107

प्रियंका प्रताप सिंह
देहरादून :राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे
कौन है अनिल चंद्र पुनेठा
अनिल पुनेठा 1984 बैच के आईएएस हैं। वो पहले तेलंगाना के मुख्य सचिव रह चुके हैं।
आज से अनिल चंद्र पुनेठा उत्तराखंड में मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार सभालेंगे .
अनिल पुनेठा वर्तमान में हैदराबाद में रह रहे हैं।
नई दिल्ली निवासी विपिन चंद्र और देहरादून निवासी एडवोकेट विवेक शर्मा को सूचना आयुक्त का पदभार सभालेंगे