pinko казино
DehradunHaridwarUttarakhand

स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी में होगा डिग्री एवं अवॉर्ड सम्मान समारोह

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें
वाट्सएप्प करें 8077062107
PRIYANKA SAINI
एसआरएचयू में 869 छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाएगी डिग्री
-कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए 08, 09 व 14, 15 सितंबर को आयोजित किया जाएगा समारोह

  देहरादून : स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट में छात्र-छात्राओं के लिए दो चरणों में चार दिवसीय डिग्री एवं अवॉर्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

पहले चरण में 08, 09 सितंबर व दूसरे चरण में 14, 15 सितंबर को आयोजित समारोह में 869 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि हमारी प्राथमिकता छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य है, लेकिन उसके साथ उनके सुरक्षित भविष्य का भी हमने ध्यान रखा है ताकि उनका समय खराब न हो।

डॉ.विजय धस्माना ने बताया कि विश्वविद्यालय में कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए डिग्री एवं अवॉर्ड सम्मान समारोह समारोह की तैयारियां की गई हैं।

चार दिवसीय डिग्री व अवॉर्ड में समारोह में मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, बायोसाइंस, योगा साइंस, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, क्लिनिकल रिसर्च, एपिडेमियोलॉजी सहित करीब 869 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को डिग्री व अवॉर्ड के साथ टॉपर छात्र-छात्राओं को एकेडमिक अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

पहला चरण में 495 में छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
08 सितंबर 2021- मैनजमेंट व इंजीनियरिंग के करीब 260 छात्र-छात्राएं
09 सितंबर 2021- पैरामेडिकल, बायोसाइंस, योगा, एमएचए, एमएससी (क्लिनिकल रिसर्च, एपिडेमियोलॉजी) के 235 छात्र-छात्राएं

दूसरे चरण में 374 छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
14 सितंबर 2021- नर्सिंग के करीब 147 छात्र-छात्राएं
15 सितंबर 2021- मेडिकल के करीब 227 छात्र-छात्राएं

Related Articles

Back to top button
пинап