Dehradun

( एकदम मुफ्त ) डोईवाला में हुआ कार्यक्रम,विधवा पेंशन ‘फ्री’,बिजली-पानी बिल ‘फ्री’,बस-ट्रेन पास ‘फ्री’,मकान किराया ‘फ्री’

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें
वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहे संगठन महिला शक्ति सेवा ट्रस्ट की ओर से आज डोईवाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें देहरादून जिले की महिलाओं ने भाग लिया।

दुनिया की आधी आबादी के हिस्से में 1 % संसाधन :—

महिला शक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण कंसवाल ने बताया कि दुनिया की आधी आबादी यानि महिलाओं के हिस्से में मात्र एक प्रतिशत ही संसाधन आते हैं।

कुछ मामलों में महिला होने का अर्थ जन्म से लेकर मृत्यु तक दुःख भोगना ही है।

यदि वह महिला विधवा है तब तो उसका दुःख दोगुना हो जाता है।

तमाम सरकारी योजनाओं के बावजूद आज भी महिलाओं की आर्थिक,सामाजिक और राजनैतिक स्थिति शोचनीय है।महिला शक्ति सेवा ट्रस्ट बिना किसी आयु,जाति,स्थान आदि भेद के महिलाओं को गरिमामयी और सम्मान का जीवन जीने में सहायता करती है।

हमारा उद्देश्य है कि महिलाओं के लिये नयी जागरूकता लायी जाये जिससे वो विकास की दौड़ का हिस्सा बन सकें।

ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में “यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते,रमंते तत्र देवता” की मान्यता है अर्थात महिलाओं को देवी रूप में पूज्यनीय माना गया है।

परन्तु वास्तविकता में महिलायें कईं प्रकार के भेदभाव और शोषण का शिकार हो रही हैं।समाज को मजबूती के साथ महिला सशक्तिकरण के लिये आगे आना होगा। 

ये मिलेंगी मुफ्त सुविधायें :–

महिला शक्ति देहरादून की जिला अध्यक्षा कुसुम शर्मा ने बताया कि समाज में जितनी भी गरीब विधवा माताएं बहने हैं,उनकी सहायता करने के लिए महिला शक्ति 6 बिंदुओं पर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में महिला शक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण कंसवाल देहरादून जिला अध्यक्षा कुसुम शर्मा सहित संगठन पदाधिकारी

1 आजीवन विधवा पेंशन
2 बिजली का बिल फ्री
3 पानी का बिल फ्री
4 आने-जाने का बस और ट्रेन का पास फ्री
5 22 वर्ष तक बच्चों की पढ़ाई फ्री
6 जो माताएं बहने किराए के मकान में रहती हैं।उनको भी महिला शक्ति मकान भी उपलब्ध कराएगी।

महिला शक्ति सेवा ट्रस्ट के द्वारा प्रचार प्रसार का कार्यक्रम हर जिले में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में महिला शक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण कंसवाल,डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल,प्रदेश महासचिव मुकेश नौटियाल,महिला शक्ति संपर्क प्रमुख राजेंद्र जोशी,महिला शक्ति देहरादून जिला अध्यक्षा कुसुम शर्मा सहित संगठन के जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!