pinko казино
DehradunNationalUttarakhand

( सीएम एक्शन ) हरिद्वार “महाकुंभ-2021 कोरोना टेस्ट फर्जीवाड़े” में दो अधिकारी हुये निलंबित

वेब पत्रकारिता के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप्प करें 8077062107
-रजनीश सैनी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में दो अधिकारियों को निलम्बित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार व लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की आख्या के आधार पर सम्बन्धित फर्मों के साथ गठजोड़ व राज्य को वित्तीय हानि पहुंचाने,अनुशासनहीनता व लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

इन्हें किया गया निलंबित :—

 डा० अर्जुन सिंह सेंगर, तत्कालीन मेला अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), कुम्भ मेला, हरिद्वार व डा० एन०के० त्यागी, तत्कालीन प्रभारी अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), कुम्भ मेला, हरिद्वार को निलंबित किया गया है। 

इसके साथ ही हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में सम्बन्धित फर्मों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिये एस०आई०टी० के माध्यम से कार्यवाही करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,हरिद्वार को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button
пинап