CrimeDehradun

लच्छीवाला टोल पर हुड़दंग के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार

वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप करें 8077062107

( PRIYANKA SAINI )

देहरादून : लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुड़दंग मचाया जाने की सूचना पर पहुंची डोईवाला पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

डोईवाला पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राज विक्रम सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात डोईवाला कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि टोल प्लाजा बैरियर पर कुछ लोगों द्वारा हुड़दंग मचाया जा रहा है।

इस पर थाने से पुलिस बल, चीता कर्मचारी गण मौके पर पहुंचे।

मौके पर देखा तो तीन चार लोग टोल प्लाजा पर हुड़दंग मचा रहे थे।

जिन्हें पुलिस द्वारा काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया किंतु वह लोग नहीं माने और हुड़दंग पर आमादा रहे।

जिनके द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता था।

जिसके फल स्वरुप हुड़दंग करने वाले चार व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया।

जिनको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता

1* आकाश पुत्र स्वर्गीय वीर सिंह निवासी प्रेम नगर बाजार डोईवाला देहरादून

2महेश शर्मा पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा निवासी गढ़ी कैंट देहरादून।

3मनोज यादव पुत्र हरिशंकर निवासी लोहार पुर थाना भावर कोल जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश

4अवधेश सिंह तोमर पुत्र चंद्रपाल सिंह ग्राम बिडवा मुरैना मध्य प्रदेश

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru