pinko казино
DehradunHaridwarNationalPoliticsUttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ले रहे ताबड़तोड़ फैसले,लगातार है एक्शन में

वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप करें 8077062107

( PRIYANKA SAINI )

देहरादून : कल उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं।

जनता की नब्ज को समझते हुए उन्होंने रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं पर अपना फोकस किया है।

पुष्कर धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षकों का वेतन 15000 से बढ़ाकर ₹25000 किया जाना हो या पुलिसकर्मियों के ग्रेड वेतन और नियमावली को लेकर कैबिनेट उपसमिति का गठन हो मुख्यमंत्री एक्शन ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बूके भेंट करते हुये मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू

एक बड़े कदम के तौर पर उन्होंने चर्चित आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश को मुख्य सचिव के पद से हटा दिया है।

आज जारी किए गए आदेश में आईएएस ओम प्रकाश को चीफ सेक्रेटरी के पद से हटाकर अध्यक्ष,राजस्व परिषद उत्तराखंड के पद पर मूल तैनाती देने के साथ-साथ मुख्य स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

उनके स्थान पर डेपुटेशन में केंद्र सरकार में सेवाएं दे रहे वरिष्ठ आईएएस सुखबीर सिंह संधू को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

 उन्होंने बीजापुर सेफ हाउस में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को बुलाया जहां इन अधिकारियों की मीटिंग ली गयी है।

काम को उलझाने की बजाय सुलझाने पर दें ध्यान :—-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के उच्चाधिकारियों को पत्रावलियों का निस्तारण समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने अधिकारियों से मेहनत, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य कार्यो को उलझाने का नही बल्कि उन्हें सुलझाना होना चाहिए।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्य सचिव ओम प्रकाश के नेतृत्व में आईएएस एशोसियेशन के सदस्यों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा देश की सबसे बड़ी सेवा है।

शासन व्यवस्था का अनुभव आपको है। शासन में बैठे अधिकारियों से जनता की उम्मीदे जुड़ी होती है।

जनता से जुड़े कार्यों का त्वरित निस्तारण समयबद्धता के साथ हो इसके लिये प्रभावी व्यवस्था बनायी जाने की उन्होंने जरूरत बतायी।  

ड्रग्स रोकथाम,पुलिस ट्रेनिंग पर दें ध्यान :—- 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ड्रग्स की रोकथाम के लिये कारगर प्रयासों की जरूरत बतायी है।

उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग पर ध्यान देने के साथ ही पुलिस कांस्टेबलों एवं वाहन चालकों के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी शासन को भेजने को कहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नेतृत्व में आईपीएस एशोसियेशन के अधिकारियों ने भेंट की।

आईपीएस अधिकारियों की मीटिंग लेते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने कोरोना की इस महामारी के दौर में पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि ड्रग्स हमारी युवापीढ़ी को खराब कर रहा है।

इस पर प्रभावी नियन्त्रण के लिये इसकी जड़ तक जाने की जरूरत है। ताकि इसकी कारगर ढंग से रोकथाम हो सके।

 वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश:—

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़को एवं अन्य विकास कार्यो में लम्बित वन भूमि हस्तान्तरण के मामलों के निस्तारण में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिये कारगर रणनीति तैयार करने के भी निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये हैं।

वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों ने सीएम पुष्कर धामी को कार्बेट नेशनल पार्क पर आधारित काफी टेबल बुक भी भेंट की।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से वन भूमि हस्तान्तरण के मामलों में अनावश्यक विलम्ब न किये जाने की अपेक्षा की।

उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में विलम्ब होने से विकास कार्यो को पूर्ण करने में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है। 

Related Articles

Back to top button
пинап