NationalPoliticsUttarakhand

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत होंगे दिल्ली रवाना,महत्वपूर्ण मुद्दों पर करेंगे भेंट

वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप करें 8077062107

( PRIYANKA SAINI )

देहरादून : सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एक सप्ताह के भीतर एक बार फिर दिल्ली के दौरे पर जाने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कल शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे

 ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश में चुनाव से पूर्व कुछ व्यक्तियों को दायित्व भी दिए जा सकते हैं दायित्वधारियों की सूची के साथ साथ प्रदेश की राजनीति में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।

जिन पर हाईकमान की सहमति ली जानी है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत स्वयं किस विधानसभा सीट से इलेक्शन लड़ेंगे अभी यह भी पूरी तरह से साफ नहीं है।

दिल्ली वापसी के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल होनी स्वाभाविक है। 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सोमवार सांय नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इन महानुभावों से करेंगें भेंट :—

अपने दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभाध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री 14 व 15 जून को विभिन्न केन्द्रीय मंत्रियो से भेंट कर राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श करेंगे।

मुख्यमंत्री जिन केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे उनमे श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी,  मंत्री कपड़ा, महिला बाल विकास,  किरण रिजिजू,  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),

खेल एवं युवा मामले, निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री,  धर्मेन्द्र प्रधान, मंत्री पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, 

प्रकाश जावडेकर मंत्री सूचना एवं प्रसारण, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम, नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री पंचायतीराज,

कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास, पीयूष गोयल, मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग, रेल, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण,

हरदीप पुरी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नागरिक उडून, आवास और शहरी मामले, प्रहलाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन शामिल हैं। 

Related Articles

Back to top button