DehradunEnvironmentExclusiveUttar PradeshUttarakhand

( वीडियो ) प्रधानमंत्री मोदी की “मन की बात” फेम “सना खान” पहुंची डोईवाला,”ब्लैक गोल्ड” पर की चर्चा

दमदार और असरदार न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
अभी वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की

“मन की बात” कार्यक्रम से सुर्खियां बटोरने वाली

सना खान आज डोईवाला पहुंची

जहां उन्होंने “ब्लैक गोल्ड ” पर चर्चा की।

आप वीडियो देखें :—

ब्रांड एम्बेसडर है “सना खान” :—

“मन की बात” के 41 वें एपिसोड में

सना खान को दिखाया गया है।

जिसके बाद मेरठ नगर निगम ने उन्हें

स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ भी सना के काम की सराहना कर चुके हैं।

“यूट्यूब” पर है अच्छी-खासी फेमस :—

ग्रीन टीवी इंडिया नाम के यूट्यूब चैनल के

सना खान के एक पोस्ट पर

4 लाख 64 हजार से अधिक व्यूज हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम में दिखायी गयी सना खान
कौन है सना और क्या है “ब्लैक गोल्ड” :—

सना खान ने गाजियाबाद के IMS से

बायोटेक्नोलॉजी से बीटेक ( B.Tech) किया है।

मेरठ के छावनी क्षेत्र में रहने वाली सना ने

नौकरी करने की बजाय खाद बनाना शुरू किया है।

जिसे “ब्लैक गोल्ड” या “वर्मीकम्पोस्ट”

या “केंचुए की खाद” कहा जाता है।

उन्होंने इस काम से 30 लोगों को रोजगार दे रखा है।

मेरठ शहर का 40 फीसदी गोबर (400 से 500 टन )

वह इस प्रक्रिया में खपा देती है।

इससे वह सालाना 70 लाख रुपये तक

की आमदनी कर लेती है।

आखिर सना खान डोईवाला क्यूं आयी :—

डोईवाला के मिस्सरवाला में रहने वाली कविता पाल

प्रधानमंत्री की “मन की बात” देखकर सना से प्रेरित हुई।

कविता पाल ने यूट्यूब पर सना खान के वीडियो देखे।

जिससे प्रेरित होकर कविता पाल मेरठ में सना खान से मिली।

अब कविता पाल डोईवाला के टोंगिया में

सना खान की देखरेख में वर्मीकम्पोस्ट का प्लांट लगा रही है।

आज सना इसे देखने के लिए डोईवाला पहुंची।

Related Articles

Back to top button